Rough Sheet Management Tips : नमस्कार दोस्तों अगर आप ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आप सभी को पता होगा कि ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने पर आपकी परीक्षा केंद्र पर पेन और पेपर दिया जाता है। इस पेपर को खासकर रफ शीट कहां जाता है। अधिकतर ऐसे छात्र-छात्राएं जो पहली बार ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होते हैं या कई ऐसे अभ्यर्थी है जिन्होंने कई ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए होते हैं लेकिन फिर भी जानकारी के अभाव के कारण “ऑनलाइन परीक्षा में रफ शीट का सही उपयोग कैसे करें?” पता नहीं होता है।
आज के इस आर्टिकल में हम Rough Sheet Management Tips के बारे में विस्तार से बताने जा रहें हैं। इसके साथ ही आपके मन में रफ शीट को लेकर उठने वाले सवालों और कन्फ्यूजन को भी विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे। अगर पहली बार ऑनलाइन परीक्षा देने जा रहे हैं या अपने कई ऑनलाइन परीक्षाएं दी है सभी के लिए यह आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण है इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़े ताकि भविष्य में आपको कोई कंफ्यूजन ना रहे।
ऑनलाइन परीक्षा में रफ सीट क्यों दिया जाता है?
ऑनलाइन परीक्षा में रफ शीट देने सबसे मुख्य कारण छात्रों को यही समझ में आता है कि परीक्षा में कठिन सवालों को हल करने तथा जल्द से जल्द प्रश्न का उत्तर निकालने के लिए दिया जाता है। जो की सही है लेकिन परीक्षा के दृष्टिकोण से छात्रों को परीक्षा केंद्र के द्वारा रफ सीट देने का एक बड़ा कारण है।
- चोरी और पेपर लीक रोकना: अगर छात्रों को खुद की रफ शीट लाने की अनुमति दे दिया जाए तो छात्र पहले से प्रश्नों के उत्तर लिखकर ला सकते हैं या परीक्षा से संबंधित नोट्स भी लाने की संभावना हो सकती है।
- गोपनीयता: आप भी सोचते होंगे की परीक्षा खत्म होने के बाद रफ शीट छात्रों को क्यों नहीं लाने दिया जाता है तो इसका बड़ा कारण है गोपनीयता। परीक्षा खत्म होने के बाद सभी परीक्षार्थी के रफ शीट इसलिए जमा कर लिया जाता है कि कोई भी परीक्षार्थी प्रश्नों को लिखकर बाहर न ले जा सके। इससे परीक्षा की गोपनीयता बनी रहती है।
परीक्षा हॉल में रफ शीट को लेकर डर और कन्फ्यूजन
मुझे ऐसा लगता है कि छात्रों को शुरू से ऑफलाइन परीक्षा देने की आदत होती है जिसकी वजह से जब उन्हें ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेना होता है तो काफी छोटी-छोटी चीजों को लेकर कन्फ्यूजन उत्पन्न होता है और इसके साथ ही परीक्षा खराब जाने का डर भी रहता है जो उनके मन में काफी सवाल पैदा करता है ऐसा ही रफ सीट को लेकर है।
रफ शीट का इस्तेमाल करने के दौरान इन बातों का ध्यान रखें।
| क्या करें | क्या ना करें |
| नाम और रोल नंबर लिखें | फॉर्मूला, यह कुछ भी हाल ना करें |
| रफ शीट को चार या आठ भागों में बाटे | इधर-उधर प्रश्नों का हल न करें |
| शीट पर कुछ भी लिखने से पहले इनविजीलेटर को सुने | अपने मन से कुछ भी ना करें |
मैं भी एक छात्र हूं और मैंने कई सारे ऑनलाइन परीक्षाएं दी हैं इसलिए रफ शीट को लेकर आपके जो भी प्रश्न है उसका एक-एक कर उत्तर अपने अनुभव के आधार पर देने जा रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि अब आपको किसी भी ऑनलाइन परीक्षा में Rough Sheet Management को लेकर कोई डर नहीं होगा और ना ही कोई कंफ्यूजन होगा।
1. How many rough sheets are provided in Online Exam?” (क्या एक से ज्यादा रफ शीट मिलती है?)
देखिए ऑनलाइन परीक्षा में आपको कितने रफ शीट दिए जाएंगे। यह परीक्षा केंद्र और परीक्षा की प्रकृति पर निर्भर करता है। कई बार सामान्य परीक्षा जिसमे गणित और रिजनिंग के प्रश्न कम होते हैं फिर भी छात्रों के द्वारा मांगे जाने पर एक से ज्यादा रो सेट दे दिया जाता है। वही जिन परीक्षा में गणित और रिजनिंग के प्रश्न अधिक होते हैं फिर भी छत्रों को एक ही रब सेट मिलता है। ऐसी स्थिति में आपको रफ शीट का सही मैनेजमेंट करने आना चाहिए। नीचे आप Rough Sheet Management Tips देख सकते हैं।
- बॉक्स मेथड (Box Method): अपनी शीट पर सीधी लाइनें खींचकर छोटे बॉक्स बना लें। हर बॉक्स में एक सवाल हल करें। इससे आपकी कैलकुलेशन आपस में मिक्स नहीं होगी। या आप अपने रॉक सेट को चार से आठ भाग में बांट सकते हैं।
- प्रश्न संख्या (Question Number) लिखें: किसी भी सवाल को रफ शीट पर हल करते समय उसका नंबर जरूर लिखें। इससे अगर आप बाद में उस सवाल को दोबारा चेक (Review) करना चाहें, तो आपको पूरी कैलकुलेशन फिर से नहीं करनी पड़ेगी।
- स्पष्टता रखें: रफ काम का मतलब ‘गंदा काम’ नहीं है। यदि आप बहुत ज्यादा काट-पीट करेंगे, तो आप खुद अपनी ही कैलकुलेशन में उलझ सकते हैं।
2. Can we write formulas on rough sheet before the exam starts?” (क्या परीक्षा शुरू होने से पहले शीट पर कुछ लिख सकते हैं?)
यह एक बहुत बड़ा ‘कन्फ्यूजन’ है, क्योंकि कुछ सेंटर पर इसकी इजाजत होती है और कुछ पर मना किया जाता है। मेरेे अनुभव से जब आपको रफ शीट मिल जाए तो आप सबसेे पहले अपनेेेे रफ सीट पर ऊपर कोने में अपना नाम और रोल नंबर लिख ले। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर सेंटर पर ये करनेे को कहां जाता है। उसकेेे बाद केंद्र पर मौजूद इनविजीलेटर के इंस्ट्रक्शन का इंतजार करें।
एक बात ध्यान रखें कि बिना इनविजीलेटर के कुछ इंस्ट्रक्शन के अपने रफ शीट पर कोई भी फार्मूला या परीक्षा में प्रश्नों से जुड़े हल नहीं करें। केंद्र पर इस स्थिति में आपको परीक्षा से बाहर करने के साथ ही दंडनीय अपराध के लिए सजा भी दिया जा सकता है। क्योंकि रफ शीट पर लिखा गया फार्मूला आपके लिए महज़ एक फार्मूला है लेकिन इनविजीलेटर को वह परीक्षा में चोरी करने का समान दिख सकता है।
Do we need to submit rough sheets after the exam? (क्या रफ शीट जमा करना अनिवार्य है?)
कई छात्र डरते हैं कि अगर रफ शीट जमा नहीं की तो रिजल्ट रुक जाएगा ऐसा नहीं है। लेकिन परीक्षा नियम केेे अनुसार आप अपना रफ शीट घर लेकर नहींं जा सकते हैं। ऐसा क्यों हमनेेे ऊपर इसके बारे में विस्तार से बताया है। ऐसेे भी मेरा मानना है कि परीक्षा खत्म होने के बाद रफ शीट आपकेेेेे किसी काम का नहीं है। इसलिए रफ शीट को छेेेेेेेेड़छाड़ नहीं करें।
परीक्षा केंद्र पर टेक्निकल समस्या होने पर क्या करें?
परीक्षा केंद्र पर रफ शीट के अलावा कंप्यूटर का स्क्रीन वाइट होना, माउस का डबल क्लिक न होना, परीक्षा के दौरान टाइमर का रकना, और पेन का सही से नहीं चलना। अगर इनमें से कोई भी समस्या आपको आती है तो सबसे पहले डरे और घबराए नहीं। आराम से अपने सीट पर खड़े होकर इनविजीलेटर को अपनी समस्या बताएं। परीक्षा में टेक्निकल खराबी होने पर अगर आपका परीक्षा का समय खराब हुआ है तो आपको अन्य छात्रों से अधिक समय दिया जाएगा।
निष्कर्ष : संक्षेप में कहें तो, रफ शीट केवल कैलकुलेशन के लिए नहीं बल्कि आपका समय बचाने लिए दिया जाता है। इसलिए बिना डरे, घबराए और कन्फ्यूजन के रफ शीट का इस्तेमाल करें। साथ ही, परीक्षा केंद्र के नियमों का सम्मान करें और रफ शीट का सही उपयोग करते हुए अपनी एकाग्रता बनाए रखें। हमें उम्मीद है कि ये Rough Sheet Management Tips आपकी अगली ऑनलाइन परीक्षा में आपके स्कोर को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे।
अगर आपको रफ शीट मैनेजमेंट टिप्स आर्टिकल का विस्तृत रूप पसंद आया है तो ऐसे ही हमने How is the online exam conducted? (ऑनलाइन परीक्षा कैसे होता है?) और बोर्ड एग्जाम Bihar Board Copy Checking Process के बारे में विस्तृत रूप से बात किया है। आर्टिकल पढ़ने के लिए नीले वाले लिंक पर क्लिक करें।



