CTET July 2026 Notification : नमस्ते दोस्तों! अक्सर CTET फरवरी के रिजल्ट आने के बाद, उम्मीदवार CTET July का इंतज़ार करने लगते हैं। पिछले कुछ दिनों से मेरे पास आप में से कई छात्रों के मैसेजेस आ रहे हैं। सबका एक ही सवाल है कि “सर, CTET July 2026 का नोटिफिकेशन कब आएगा?” इसे लेकर नए और पुराने सभी छात्रों के बीच काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है।
खासकर जब से हाल ही में न्यूज़ में 1.5 लाख शिक्षकों के लिए नया TET नियम लागू होने की ख़बरें आई हैं, तब से उम्मीदवारों के बीच काफी घबराहट का माहौल है। आज के इस आर्टिकल में, मैं आपके सारे डाउट्स क्लियर कर सीटेट जुलाई नोटिफिकेशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
क्या है 1.5 लाख शिक्षकों पर मंडराता खतरा?
हाल ही में कुछ बड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में एक अपडेट आई है। इसके अनुसार करीब 1.5 लाख से अधिक कार्यरत शिक्षकों को अपनी नौकरी बचाने के लिए निर्धारित समय के भीतर TET पास करना होगा। अगर आप भी भविष्य में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए CTET पास करना अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी और अनिवार्य हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें – CTET Result Date 2026: सीटेट का रिजल्ट घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
अगर आप सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की सपना देख रहे हैं तो अब बिना CTET पास किए आप केंद्रीय विद्यालयों (KVS, NVS) और राज्य की कई बड़ी भर्तियों में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसलिए आपको अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।
CTET July 2026 Notification कब जारी होगा?
CBSE आमतौर पर हर साल दो बार CTET की परीक्षा आयोजित करता है। एक बार मध्य वर्ष (जुलाई-अगस्त) में और दूसरी बार साल के अंत (दिसंबर-फरवरी) में। अभी हाल ही में CBSE ने फरवरी 2026 सेशन की आंसर की और रिजल्ट का प्रोसेस पूरा किया है। इसके बाद अब लाखों छात्र अगले सेशन जुलाई 2026 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
CBSE बोर्ड ने CTET July 2026 Notification अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के पहले सप्ताह तक जारी करेगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको एक महीने का समय दिया जाता है।
CTET July 2026 कब होगी परीक्षा?
जहाँ तक परीक्षा की बात है, आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, लगभग 3 महीने के बाद यह एग्जाम जुलाई 2026 के मध्य या अंत में ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा।
CTET 2026 के लिए Eligibility Criteria
अगर आप Paper 1 (क्लास 1 से 5 के लिए) देना चाहते हैं, तो आपका 12वीं पास होने के साथ D.El.Ed (BTC) होना जरूरी है। नए NCTE नियमों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। वहीं Paper 2 (क्लास 6 से 8 के लिए) के लिए आपका ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या D.El.Ed उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है। अगर आप योग्य हैं, तो नोटिफिकेशन का इंतजार किए बिना पढ़ाई जारी रखें।
अपनी तैयारी को धार देने के लिए आप पिछले सालों के प्रश्न पत्र (Previous Year Papers) हल कर सकते हैं। इससे आपको परीक्षा के बदलते हुए लेवल और पैटर्न को समझने में बहुत मदद मिलेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. CTET July 2026 का नोटिफिकेशन कब आएगा?
उत्तर: CTET जुलाई 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अप्रैल के आखिरी दिनों या मई 2026 के शुरुआती हफ्तों में जारी होने की प्रबल संभावना है।
Q2. CTET जुलाई 2026 परीक्षा की फॉर्म डेट क्या है?
उत्तर: नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही मई 2026 में ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर शुरू कर दी जाएगी।
Q3. CTET 2026 की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
उत्तर: CBSE के संभावित एग्जामिनेशन कैलेंडर और पिछले ट्रेंड के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 के महीने में देशभर में किया जा सकता है।

हेलो दोस्तों, मैं पंकज कुमार हूँ! मुझे साइंस के फैक्ट्स, दुनिया के अनसुलझे रहस्य और महान लोगों की कहानियां एक्सप्लोर करना बहुत पसंद है। पिछले 5 सालों से मैं यही कर रहा हूँ और अब Study Research Centre के जरिए यह जानकारी आप तक ला रहा हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि आप तक 100% सही बात पहुँचे। अगर कहीं कोई कमी रह जाए, तो अपना दोस्त समझकर जरूर बताइयेगा, हम मिलकर सीखेंगे और सुधार करेंगे!

