How is the online exam conducted? (ऑनलाइन परीक्षा कैसे होता है?): अगर आप जनरल कंपटीशन जैसे की रेलवे, एसएससी, बैंकिंग, पुलिस परीक्षा की तैयारी करते तब आपको पता होगा की अब सभी भर्तीयों की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। ऐसे में अगर आप पहली बार इस क्षेत्र में कदम रख रहे हैं तो आपको ऑनलाइन परीक्षाएं की जानकारी होने के साथ कंप्यूटर स्क्रीन और माउस की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए।
अगर आप सोच रहे हैं कि ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए बहुत सारे कंप्यूटर की ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है तो आप सही है लेकिन जितनी आवश्यकता है अगर आप उतना कंप्यूटर ज्ञान कंप्यूटर पर बैठकर अनुभव नहीं किया है तो आपको ऑनलाइन परीक्षाएं देने में काफी परेशानी होगी। एक तरफ वह बच्चे जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा का अनुभव कंप्यूटर पर बैठकर प्राप्त किया है वह आपसे अच्छे मार्क्स प्राप्त कर पाएंगे। चलिए बताते है कैसे विस्तार से।
ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंप्यूटर का अनुभव
ऑनलाइन परीक्षा का अनुभव परीक्षा में बैठने से पहले क्यों होना जरूरी है यह आपको तब पता चलेगा जब आप किसी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होगे लेकिन दिक्कत यह है कि जिस परीक्षा में शामिल होकर इसका अनुभव प्राप्त करेंगे वह परीक्षा खराब जाएगा। ऐसा ना हो इसलिए कंप्यूटर का सबसे बेसिक ज्ञान कंप्यूटर के माउस को पकड़ना और कंप्यूटर पर कर्सर (तीर के निशान) को सही से चलने आना जरूरी है। क्योंकि ऑनलाइन परीक्षा में कंप्यूटर के कीबोर्ड का इस्तेमाल करने से ज्यादा पूरी परीक्षा माउस पर निर्भर करती है।
प्रश्न का उत्तर देना हो या दूसरी प्रश्न लाना हो माउस के लेफ्ट बटन का इस्तेमाल किया जाता है। माउस के लेफ्ट बटन को क्लिक करना काफी आसान है मुश्किल है सही जगह पर क्लिक करना। इसलिए सबसे पहले आपको कंप्यूटर के माउस को सही से पकड़ कर अनुभव प्राप्त करना होगा और बार-बार सही जगह पर तीर के निशान को ले जाकर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के दौरान भी आपको लेफ्ट बटन पर सही से क्लिक करने के लिए उंगली दबाकर अनुभव लेना होगा।
अधिकतर ऐसे बच्चे होते हैं जो कभी कंप्यूटर के माउस को हाथ में पकड़े नहीं होते हैं। जिसकी वजह से जब वह परीक्षा में बैठते हैं तो प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कंप्यूटर के कर्सर को सही जगह पर ले जाने में ही काफी समय निकल जाता है। ऐसा ना हो इसलिए कंप्यूटर का अनुभव होना बहुत जरूरी है इसके बाद जरूरी है ऑनलाइन परीक्षा के प्रक्रिया के बारे में जानना जिसे आप नीचे स्टेप बाय स्टेप समझ सकते हैं।
ऑनलाइन परीक्षा कैसे होता है? (How is the online exam conducted?)
ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया बेहतर तरीके से समझने के लिए आप किसी कंप्यूटर सेंटर पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा का प्रेक्टिस सेट बना सकते हैं। प्रैक्टिस सेट को बनाने की प्रक्रिया लगभग ऑनलाइन आधिकारिक तौर पर आयोजित परीक्षा के जैसी होती है जो आपको ऑनलाइन परीक्षा का अनुभव देती है। जब आप बार-बार इस प्रेक्टिस सेट को बनाते हैं तब आपको अच्छा ज्ञान के साथ कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा देने का बेहतर अनुभव प्राप्त हो जाता है। जिससे आप आधिकारिक तौर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में अच्छा परफॉर्मेंस कर पाते हैं। नीचे आप ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया और कंप्यूटर स्क्रीन को फोटो के माध्यम से देख सकते हैं ऑनलाइन परीक्षाएं कैसे होती है।
स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया (Online Exam Process)
1. सबसे पहले जब आप ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हैं तब आपको एडमिट कार्ड के पीछे परीक्षा केंद्र पर मौजूद प्रक्रिया के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है जिसका पालन करना चाहिए। उसके आप एडमिट कार्ड में निर्धारित परीक्षा की तिथि और समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचते हैं। केंद्र पर पहुँचने के बाद आपके एडमिट कार्ड और आईडी की जाँच होती है। जैसा कि आप नीचे इमेज में देख सकते हैं।

2. रिपोर्टिंग और एडमिट कार्ड की जांच करने के बाद जब आप आगे बढ़ते हैं तब एक अधिकारी द्वारा आपके शरीर में मौजूद इलेक्ट्रिक या ऐसे डिवाइस जिससे परीक्षा में चोरी करने की शंका हो उसे आप से ले लिया जाता है। उसके बाद हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से आपके पास में मौजूद किसी भी प्रकार की मेटल की टेस्ट की जाती है। नीचे मौजूद चित्र में देख सकते हैं।

3. इसके बाद जब आप अंदर जाते हैं तब आपका बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन किया जाता है और आपका एडमिट कार्ड पर आपके कंप्यूटर सेट का नंबर लिख दिया जाता है जिस कंप्यूटर के सामने बैठकर आप एग्जाम देंगें। जैसा कि आप नीचे दिए गए इमेज में देख सकते हैं।

Note : इसके बाद की प्रक्रिया गुप्त होती हैं जिसके वजह से हम आपको इसका फोटो नहीं दिखा सकते हैं बाकी आप पूरी प्रक्रिया पढ़ कर समझ सकते हैं क्योंकि हमने एक-एक स्टेप को विस्तार से बताया हैं।
4. जब आपको एक कंप्यूटर अलॉट किया जाता है। उस कंप्यूटर के स्क्रीन पर आपकी फोटो और नाम दिखाई देता है। आधिकारिक व्यक्ति द्वारा इंस्ट्रक्शन मिलने पर आपको अपनी Login ID और Password (अक्सर जन्मतिथि) डालना होता है। आपको बता दे की लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालने के लिए आपको वर्चुअल कीबोर्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर मिलता है। अक्सर फिजिकल कीबोर्ड लॉक होता है।
5. अब आपको परीक्षा में रफ करने के लिए एक पेन और पेपर (पेपर आप अपने जरूरत के हिसाब से मांग सकते हैं।) दिया जाता है। जिसे परीक्षा समाप्त होने के बाद वहीं पर छोड़ना होता है।
6. लॉगिन के बाद स्क्रीन पर परीक्षा के नियम आते हैं। इन्हें पढ़कर आपका एडमिट कार्ड में पीछे दिए गए खाली जगह में इस इंस्ट्रक्शन को भरने को कहा जाता हैI इसके बाद “have read the instructions” पर टिक करना होता है। इसी के साथ आपको नीचे या ऊपर अपना लैंग्वेज सिलेक्ट करने का ऑप्शन दिया जाता है। हालांकि कंप्यूटर स्क्रीन पर परीक्षा की प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी और आपके सिलेक्टिव लैंग्वेज में ही प्रदर्शित होते हैं।
7. परीक्षा शुरू (The Interface): ‘Start Exam‘ पर क्लिक करते ही टाइमर शुरू हो जाता है। स्क्रीन पर प्रश्न, विकल्प और एक Question Palette (प्रश्नों की सूची) होती है। एक प्रश्न के उत्तर देने के दौरान आपको बगल की सूची में नीचे दिए गए पैटर्न दिखाई देंगे। दूसरी प्रश्न पर पहुंचने के लिए Save & Next’ बटन पर क्लिक करना होता हैं।
How is the online exam conducted?
| सफेद | अभी तक प्रश्न नहीं देखा। |
| लाल | प्रश्न देख लिया पर उत्तर नहीं दिया। |
| हरा | उत्तर दे दिया है। |
| बैंगनी (Purple) | रिव्यु के लिए मार्क किया है। |
| दूसरी प्रश्न पर पहुंचने के लिए | Save & Next’ बटन पर क्लिक करना होता हैं |
नेविगेशन और सबमिट: आप ‘Save & Next‘ दबाकर आगे बढ़ते हैं। समय समाप्त होने पर पेपर अपने आप सबमिट हो जाता है।
निष्कर्ष : अगर आप ऑनलाइन परीक्षा की तैयार कर रहे हैं तो यह तैयारी एक सही दिशा जाए और आपको बेहतर परिणाम इसके लिए फिजिकल कंप्यूटर पर बैठकर अनुभव जरूर प्राप्त करें। इसके लिए आप उस परीक्षा के लिए मिलने वाली प्रैक्टिस सेट का मदद ले सकते हैं। अगर आपको How is the online exam conducted? आर्टिकल अच्छा लगा है तो आप हमारा Exam Preparation Tips (किसी भी परीक्षा की तैयारी कैसे करें जाने सबसे आसान टिप्स) यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
