होमSarkari Jobs UpdateDelhi Police Constable Result 2026: जाने कब आएगा रिजल्ट, संभावित कट ऑफ...

Delhi Police Constable Result 2026: जाने कब आएगा रिजल्ट, संभावित कट ऑफ और फिजिकल की रणनीति

SSC Delhi Police Constable Result 2026: नमस्कार दोस्तों एक तरफ लाखों बच्चे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने रिजल्ट जारी करने के बजाय छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने लाकर रख दिया है। इस अपडेट ने रिजल्ट के इंतजार कर रहे छात्रों को निराश करके रख दिया है। क्योंकि अब पहले की तुलना में कट ऑफ थोड़ा बढ़ सकता है।

ऐसे अभ्यर्थी जो दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट डेट, कट ऑफ और फिजिकल के बारे में ज्यादा सोच कर परेशान हो रहे हैं, वह इस आर्टिकल को पूरा पढ़ कर अपने अंदर के डर को दूर कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पद में कटौती के बाद, रिजल्ट कब जारी होगा, संभावित कट ऑफ क्या होगा और फिजिकल की तैयारी के लिए रणनीति क्या होनी चाहिए?

Delhi Police Constable Result 2026 : एक नजर

इवेंट्समहत्वपूर्ण तारीख और विवरण
लिखित परीक्षा (CBT)18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026
कुल रिक्त पदअब 7201 पद
आंसर की जारी हुई13 जनवरी 2026
रिजल्ट के संभावित तिथिमई 2026 के अंतिम सप्ताह में 
आधिकारिक वेबसाइटSSC

Delhi Police Constable Result 2026 kab Aayega?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 13 जनवरी 2026 को परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी थी। उम्मीदवारों ने अब तक अपनी उत्तर कुंजी चेक कर संभावित अंकों का अंदाजा लगा लिया था कि इस बार उनका सिलेक्शन हो सकता हैं। लेकिन एसएससी की ओर से 25 फरवरी 2026 को एक संशोधित नोटिस जारी किया गया है जिसमें दिल्ली कांस्टेबल के 7565 पदों को घटकर 7201 कर दिया गया है।

364 पदों की कटौती होने से एक तो छात्र घबरा गए हैं के अब कट ऑफ पहले की तुलना में और अधिक हो जाएगा। यानी कि उनके सलेक्शन के चांस कम हो गए हैं। दूसरी टेंशन यह भी है कि रिजल्ट कब जारी होगा। क्योंकि पिछले वर्षों के मुकाबले परिणाम फरवरी 2026 में ही जारी हो जाना चाहिए था। लेकिन अब उम्मीद है कि आयोग रिजल्ट मई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी करेगा।

शिफ्ट के अनुसार नॉर्मलाइजेशन में कितना बढ़ेगा नंबर?

उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की आंसर की डाउनलोड करने और अपने रॉ मार्क्स (Raw Marks) का मिलान करने के बाद प्राप्त स्कोर से या तो खुश हैं या दुखी, जो कि बिल्कुल स्वाभाविक है। लेकिन मेरा मानना है कि कम नंबर वाले उम्मीदवारों को दुखी होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बाजी कभी भी पलट सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण है – नॉर्मलाइजेशन (Normalization)।

चूंकि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025-26 कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी, इसलिए पेपर के कठिनाई के स्तरों को समान करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें कठिन शिफ्ट वाले उम्मीदवारों के मार्क्स में 10 से 15 नंबर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, आसान शिफ्ट वाले उम्मीदवारों के अंक स्थिर रह सकते हैं।

Delhi Police Constable Cut Off 2026: संभावित कट-ऑफ

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा और आंसर की जारी होने के बाद 364 से अधिक पदों की कटौती करने के बाद, हमने उम्मीदवारों से फीडबैक लिया और आंसर की के साथ पिछले वर्षों के रिक्त पद और कट ऑफ मार्क्स का विश्लेषण किया तब हमने फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ तैयार किया है जो इस प्रकार है:

कैटिगरीपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
General 70 – 7858 – 65
OBC68 – 7555 – 62
EWS65 – 7052 – 60
SC58 – 6548 – 56
ST60 – 6650 – 56

फिजिकल टेस्ट (PE&MT) की तैयारी: अभी से क्यों जरूरी?

मेरी सलाह है कि जिन उम्मीदवारों के मार्क्स संभावित कट ऑफ के आसपास आ रहे हैं उन्हें अभी से ही फिजिकल की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि लिखित परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली पुलिस की भर्ती में सबसे ज्यादा उम्मीदवार Physical Endurance Test में बाहर होते हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले में से 12 गुना छत्रों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाता है। अगर आप चाहते हैं कि इन 12 गुना में से आपको यह सरकारी नौकरी प्राप्त हो तो अभी से ही नीचे दिए गए मापदंडों पर तैयारी शुरू कर दे। 

पुरुषों के लिए मानकमहिलाओं के लिए मानक
1600 मीटर की दौड़: 6 मिनट में।1600 मीटर की दौड़: 8 मिनट में।
लॉन्ग जंप: 14 फीट।लॉन्ग जंप: 10 फीट।
हाई जंप: 3 फीट 9 इंच।हाई जंप: 3 फीट।

Note – अगर आप निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर पा रहे हैं लेकिन लॉन्ग जंप या हाई जंप में दिक्कत है, तो पैरों की मजबूती (Leg Workouts) पर ध्यान दें। इसके साथ ही दौड़ की तुलना में लॉन्ग और हाई जंप पर अधिक ध्यान दें। फिजिकल के लिए आपको रिजल्ट के बाद मुश्किल से 15-20 दिन का समय मिलेगा, इसलिए इंतजार करना भारी पड़ सकता है।

फिजिकल में शामिल होने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

अगर आप चाहते हैं कि आपके रिजल्ट आने के बाद फिजिकल में शामिल होने में कोई परेशानी न हो तो अभी से ही यह ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स तैयार करके अपने पास रख ले। इन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता फिजिकल के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकशन में पड़ सकती है।

  • ड्राइविंग लाइसेंस (केवल पुरुषों के लिए अनिवार्य – LMV)।
  • जाति प्रमाण पत्र (Central Format में)।
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
  • NCC सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।

निष्कर्ष: उम्मीद करते हैं कि आपके रिजल्ट का इंतजार जल्द समाप्त हो। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से रिजल्ट, कट ऑफ, फिजिकल टेस्ट और नॉर्मलाइजेशन के चलते आपके सिलेक्शन को लेकर परेशानी और डर को खत्म करने की कोशिश की है। आर्टिकल मे दी गई जानकारी अगर आपको अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसके साथ ही ऑनलाइन परीक्षा में रफशिट के सही इस्तेमाल के बारे में जरूर पढ़ें।

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2026 का रिजल्ट कब तक आएगा?

उत्तर: आधिकारिक तौर पर कोई तारीख जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले रुझानों के अनुसार रिजल्ट फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की प्रबल संभावना है।

2. क्या फिजिकल टेस्ट के मार्क्स मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं?

उत्तर: नहीं, दिल्ली पुलिस का फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग (Qualifying) होता है। फाइनल मेरिट लिस्ट पूरी तरह से आपकी लिखित परीक्षा के अंकों (Normalised Marks) पर आधारित होती है।

3. क्या ड्राइविंग लाइसेंस फिजिकल के समय जरूरी है?

उत्तर: हाँ, पुरुष उम्मीदवारों के पास फिजिकल टेस्ट की तिथि पर एक वैध LMV (Car/Bike) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

4. एसएससी दिल्ली पुलिस का रिजल्ट कहाँ चेक करें?

उत्तर: आप अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के ‘Result’ सेक्शन में जाकर चेक कर सकते हैं।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts