Time Management in Online Exams: नमस्कार दोस्तों, जब से परीक्षाएं (SSC, Bank, Railway) CBT ऑनलाइन आयोजित होने लगी है। ऐसे बच्चे जिन्होंने कभी भी कंप्यूटर पर परीक्षा नहीं दी है उन्हें प्रश्नों के उत्तर देने में काफी समय लगता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जो इसकी प्रैक्टिस किए होते हैं फिर भी Exam Hall से बाहर निकलने के बाद कहते हैं “काश! 5 मिनट और मिल जाते तो मैं 2-3 सवाल और सही कर देता?”
अगर आपके साथ है ऐसा होता है तो आपको पछताने की जरूरत नहीं है, आप अकेले नहीं हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले 90% छात्रों की यही समस्या है। उन्हें सवाल तो आते हैं, लेकिन Time Management सही न होने की वजह से प्रश्न छूट जाते है।
Time Management in Online Exams: मेरा अनुभव
मैं एक स्टूडेंट हूं और मैंने कई ऑनलाइन एग्जाम दी है इसलिए मुझे पता है कि ऑनलाइन एक्जाम में टाइम मैनेजमेंट कितना महत्वपूर्ण है। इसलिए, आज के इस आर्टिकल में, मैं आपको अपने और टॉपर्स के अनुभव के आधार पर 5 ऐसे Smart Tips बताऊंगा, जो न सिर्फ आपका समय बचाएंगे बल्कि आपके स्कोर को भी बढ़ाने में मदद करेंगे।
1. Ego” को साइड में रखें
ऑनलाइन एग्जाम में टाइम मैनेजमेंट का सबसे पहला नियम है – किसी भी प्रश्न को उसके निर्धारित समय से अधिक न देना। कई बार आपके सामने मैथ्स और रिजनिंग के ऐसे सवाल आएंगे जो देखने में तो आसान लगेंगे। लेकिन, उसे बनने में आपके काफी समय बर्बाद हो जाएंगे।
इसलिए अगर कोई सवाल 40-50 सेकंड में नहीं बन रहा, तो उसे तुरंत छोड़ें और आगे बढ़ जाए। क्योंकि आपको कठिन सवाल और आसान सवाल दोनों के नंबर बराबर ही मिलते हैं। मुश्किल सवाल पर 5 मिनट बर्बाद करने से अच्छा है कि आप उन 5 मिनट में GK या हिंदी के 10 आसान सवाल हल कर लें।
2. पेपर को ‘3 Rounds’ में हल करें
मूर्ख अभ्यर्थी पेपर को एक बार में (Question 1 से 100 तक) हल करते हैं, जो कि बिलकुल गलत तरीका है। वही टॉपर पेपर को तीन राउंड में बाट कर हल करते हैं जो की सही तरीका है –
- Round 1 (Fast Track): इसमें सिर्फ वही सवाल हल करें जिन्हें आप देखते ही टिक कर सकते हैं (जैसे GK, GS, Computer, या आसान English)। जिसमें पेन उठाने की जरूरत न पड़े।
- Round 2 (Calculation): इसमें उन सवालों को हल करें जिनमें थोड़ी कैलकुलेशन की जरूरत हो या आपको फार्मूला पक्का पता है।
- Round 3 (Brainstorming): आखिरी में जो समय बचेगा, उसे उन कठिन सवालों को हल करने में लगाएं जिन्हें आपने “Mark for Review” किया था। यह तरीका अपनाने से आपका कोई भी आसान सवाल नहीं छूटेगा।
3. Mark for Review तरीका अपनाएं
आपको बता दें कि यह ऑप्शन काफी महत्वपूर्ण है अगर परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है तो। ये बटन ऑनलाइन एग्जाम में स्क्रीन पर आपके सवालों को अलग-अलग रंगों (Palette) में दिखाते हैं। नए छात्र अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं।
इसका इस्तेमाल करने के लिए, अगर आपको किसी सवाल के दो ऑप्शन में डाउट है, तो उसे आंसर मार्क करके Mark for Review कर दें। इसका फायदा यह है कि अगर लास्ट में टाइम नहीं मिला, तो भी वह सवाल चेक हो जाएगा (अगर निगेटिव मार्किंग नहीं है तो)।
लेकिन अगर निगेटिव मार्किंग है, तो Mark for Review का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना होता है। इसमें आप सिर्फ उन्हीं सवालों को रिव्यू में डालें जहां आपको लगता है कि 50-50 का रिस्क है।
4. Mouse और Scroll का स्मार्ट यूज़
देखिए ऐसे बिहार थी जो पहले से कंप्यूटर पर प्रेक्टिस किए होते हैं उन्हें यह बहुत छोटी बात लगती है, लेकिन जो पहली बार CBT Exam में बैठते हैं उनके लिए कठिन होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि माउस और स्क्रॉल का इस्तेमाल CBT Exam में यह बहुत मायने रखती है। कई बार रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (RC) या पजल के सवाल स्क्रीन पर पूरे नहीं दिखते।
बार-बार माउस से साइड बार (Side Bar) को पकड़कर ऊपर-नीचे करने में बहुत वक्त बर्बाद होता है। इसलिए आप हमारा How is the online exam conducted आर्टिकल पढ़ें या नीचे दिए गए टिप्स याद रखें।
- Pro Tip: स्क्रीन पर पेज को स्क्रॉल करने के लिए माउस के Scroll Wheel (पहिये) का इस्तेमाल करें।
- माउस को अपनी जगह पर स्थिर रखें और सिर्फ अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें। इससे हर सवाल को हल करने पर आपके 2-3 सेकंड बचेंगे, जो पूरे पेपर में 4-5 मिनट का समय बचाएंगे।
5. स्क्रीन पर बार-बार Timer न देखें
ऑनलाइन परीक्षा में अधिकतर अभ्यर्थी को डर होता है की समय काफी तेजी से भाग रहा है लेकिन वह प्रश्न नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वे बार-बार स्क्रीन के कोने में चल रहे टाइमर पर देखते रहते हैं। कई स्टूडेंट तो ऐसे होते हैं जो हर प्रश्न को हल करने के बाद समय देखते हैं जिससे 5 से 10 मिनट समय देखने में ही बर्बाद हो जाता है।
आपको समय तब ही देखना चाहिए जब आपका एक क्षेत्र जैसे की मैथ रीजनिंग खत्म हो जाए। घबराना नहीं है आप जैसे घर पर प्रैक्टिस सेट बनाते थे इस स्पीड से आपको यहां पर भी प्रश्नों को हल करना है तभी आप अच्छा स्कोर कर पाएंगे।
Conclusion (निष्कर्ष)
दोस्तों, मेरा मानना है कि ऑनलाइन परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी बैठते हैं लेकिन अच्छे स्कूल वही कर पाते हैं जिन्हें स्मार्ट तरीका पता होता है। आप एक बार ऊपर बताए गए टाइम मैनेजमेंट टिप्स को अपने Test Exam में अपनाकर देखें। आपको अपने स्कोर और स्पीड में खुद-ब-खुद फर्क दिखाई देगा। अगर आपके पास भी टाइम बचाने का कोई अनोखा तरीका है, तो कमेंट करके जरूर बताएं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. ऑनलाइन एग्जाम में सबसे पहले कौन सा सेक्शन करना चाहिए?
उत्तर: आपको सबसे पहले वह सेक्शन करना चाहिए। जिसमें आप सबसे ज्यादा मजबूत हैं और जिसे कम समय में पूरा किया जा सके, जैसे General Awareness (GK) या Hindi/ English। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और समय भी बचता है।
Q2. अगर किसी सवाल को “Mark for Review” किया है और सेव नहीं किया, तो क्या नंबर मिलेंगे?
उत्तर: अगर आपने आंसर सिलेक्ट करके Mark for Review किया है, तो अधिकांश एग्ज़ाम (जैसे SSC/Railway) में इसे फाइनल आंसर माना जाता है और मूल्यांकन किया जाता है। लेकिन अगर बिना आंसर सिलेक्ट किए सिर्फ रिव्यू के लिए मार्क किया है, तो उसके नंबर नहीं मिलेंगे।
Q3. क्या असली एग्जाम में कीबोर्ड शॉर्टकट्स काम करते हैं?
उत्तर: नहीं, ज्यादातर सरकारी परीक्षाओं (जैसे TCS iON सेंटर्स पर) में Keyboard लॉक रहता है। आपको सारे काम माउस की मदद से ही करने होते हैं, इसलिए माउस से तेज क्लिक करने की प्रैक्टिस करें।

हेलो दोस्तों, मैं पंकज कुमार हूँ! मुझे साइंस के फैक्ट्स, दुनिया के अनसुलझे रहस्य और महान लोगों की कहानियां एक्सप्लोर करना बहुत पसंद है। पिछले 5 सालों से मैं यही कर रहा हूँ और अब Study Research Centre के जरिए यह जानकारी आप तक ला रहा हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि आप तक 100% सही बात पहुँचे। अगर कहीं कोई कमी रह जाए, तो अपना दोस्त समझकर जरूर बताइयेगा, हम मिलकर सीखेंगे और सुधार करेंगे!
