होमStudy & ResearchIndia Post GDS Vacancy 2026: 95% नंबर होने के बाद भी क्यों...

India Post GDS Vacancy 2026: 95% नंबर होने के बाद भी क्यों छंट जाते हैं छात्र? जानिए 5 कारण

India Post GDS Vacancy 2026: नमस्कार दोस्तों! जैसा कि आप सभी को पता चल चुका होगा कि भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की नई भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! आवेदन फॉर्म भरने से पहले आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए, ताकि आप उन गलतियों से बच सकें जिनकी वजह से हजारों छात्र मेरिट लिस्ट से बाहर हो जाते हैं।

भारतीय डाक विभाग की यह एक ऐसी भर्ती है जिसमें योग्यता मात्र 10वीं कक्षा रखी गई है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, इसी कारण लाखों की संख्या में उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जितनी बड़ी संख्या में लोग आवेदन करते हैं, उतनी ही बड़ी संख्या में छात्र छोटी-छोटी गलतियों की वजह से छंट जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि India Post GDS Vacancy 2026 में आपका सिलेक्शन पक्का हो, तो आपको छंटनी के इन 5 प्रमुख कारणों को गहराई से समझ लेना चाहिए।

India Post Vacancy GDS 2026: संक्षिप्त विवरण

संगठन का नाम भारतीय डाक विभाग
पद का नाम ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
कुल पद  28740
आवेदन की तिथि 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026
करेक्शन विंडो 18, 19 फरवरी 2026
योग्यता 10वीं पास 
आधिकारिक वेबसाइट India Post GDS

जीडीएस भर्ती में छंटने के 5 कारण

लगभग सभी को पता होगा कि भारतीय डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक पदों पर उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है। ऐसे में इस भर्ती में रिजेक्ट होने के दो मुख्य चरण हैं – पहला है आवेदन में गलती करना और दूसरा है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय पकड़े जाना।

1. मार्क्स भरने में गलती: आवेदन के दौरान सिलेक्शन के लालच में कई उम्मीदवार दूसरे की मार्कशीट पर अपना नाम बदलकर अपलोड करते हैं, या मार्कशीट पर मौजूद अंक कम होते हैं तो उन्हें बढ़ाकर भर देते हैं। यह उनकी सबसे बड़ी गलती होती है, क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान वे पकड़े जाते हैं और इस भर्ती से बाहर कर दिए जाते हैं।

​2. भाषा का ज्ञान न होना: भारतीय डाक विभाग के नियम के अनुसार, उम्मीदवार को उस सर्कल की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है जहाँ के लिए वह आवेदन कर रहा है। क्योंकि चयन होने के बाद वहां के लोगों से बातचीत करने और वहां की भाषा पढ़ने-बोलने की जरूरत होती है। अगर आपने 10वीं तक वह भाषा नहीं पढ़ी है, तो यह भी आपके छंटने का एक कारण बनता है।

​3. अनिवार्य विषयों में कमी: आवेदन करने के लिए 10वीं कक्षा में गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) विषयों में पास होना अनिवार्य है। अगर आप इन दोनों विषयों में से किसी में भी फेल हैं, या आपके कुल अंक मेरिट लिस्ट की कट-ऑफ से कम हैं, तो यह आपके बाहर होने का बड़ा कारण है।

​4. दस्तावेजों में डिटेल्स का अंतर: अधिकतर उम्मीदवारों को दस्तावेजों में छोटी-मोटी डिटेल्स का अंतर सामान्य लगता है, जो कि उनकी सबसे बड़ी भूल होती है। ऑनलाइन आवेदन या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान आपके प्रमुख दस्तावेजों में मौजूद जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और पता में छोटी सी भी भिन्नता आपके छंटने का कारण बन सकती है।

​5. फोटो और सिग्नेचर की खराब क्वालिटी: किसी भी सरकारी नौकरी के नोटिफिकेशन में यह साफ लिखा होता है कि उम्मीदवार अपनी वर्तमान फोटो और सिग्नेचर ही अपलोड करें। अधिकतर अभ्यर्थी नोटिफिकेशन ध्यान से नहीं पढ़ते और पुरानी या धुंधली फोटो-सिग्नेचर अपलोड कर देते हैं। इसके अलावा यदि फोटो और सिग्नेचर निर्धारित साइज (20KB-50KB) के अनुसार नहीं हैं, तो भी आवेदन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाता है।

सुधार का मौका: करेक्शन विंडो

​Note: अगर आपने आवेदन के दौरान ऊपर बताए गए पांच कारणों में से कोई भी गलती की है, तो भारतीय डाक विभाग आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ‘करेक्शन विंडो’ ओपन करता है, जिसमें आप अपनी गलती का सुधार कर सकते हैं।

निष्कर्ष

मेरा मानना है कि अगर आप India Post GDS Vacancy 2026 में चयनित होना चहते हैं तो आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें। उसके बाद आवेदन के दौरान सही जानकारी के साथ फॉर्म भरे और अपना ओरिजिनल डॉक्युमेंट और फोटो या सिग्नेचर अपलोड करें। इससे आपका आवेदन रिजेक्ट नहीं होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप सरकारी नौकरियों की तैयारी करते हैं तो आप Exam Prepration Tips आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या India Post GDS भर्ती 2026 के लिए कोई परीक्षा होगी?

उत्तर: नहीं, भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनकी 10वीं कक्षा (High School) में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।

Q2. फॉर्म में गलती होने पर सुधार कैसे करें?

उत्तर: अगर आपके फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो आवेदन समाप्त होने के ‘करेक्शन विंडो’ ओपन किया जाता है जिससे आप अपनी डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts

Bihar Jeevika Result 2026: कब आएगा परिणाम? जानें कितनी मिलेगी सैलरी और इसमें क्या होता है काम?

Bihar Jeevika Result 2026: नमस्कार दोस्तों, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) द्वारा आयोजित 2747 पदों की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों...