होमSarkari Jobs UpdateRRB NTPC Graduate Level Result 2026 Date: खत्म होने वाला है CBT-1...

RRB NTPC Graduate Level Result 2026 Date: खत्म होने वाला है CBT-1 रिज़ल्ट का इंतज़ार, जानिए रिजल्ट कब आएगा?

RRB NTPC Graduate Level Result 2026 Date: नमस्कार दोस्तों! रेलवे NTPC स्नातक स्तरीय परीक्षा की आंसर की आने के बाद अब हर जगह बस एक ही सवाल गूंज रहा है- “RRB NTPC CBT-1 का रिजल्ट कब आएगा?” मेरा मानना है की जब कोई छात्र पूरी मेहनत से परीक्षा देता है और अपने मार्क्स मिला लेता है, तो छात्र को रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से रहता है।

अगर आप भी बार-बार अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाकर रिज़ल्ट की तारीख खोज रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रिजल्ट डेट की सटीक जानकारी और कट ऑफ के बारे में बताने जा रहे हैं। इस परीक्षा की डिटेल जानकारी के लिए अनुरोध है कि आप इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

RRB NTPC Graduate Level Result 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

संगठन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्ती का नामRRB NTPC Graduate Level (CEN 06/2025)
रिक्तियों की संख्या5810 (Graduate Level)
CBT-1 परीक्षा तिथि16th to 27th March 2026
रिज़ल्ट तिथिMay – June 2026
आधिकारिक वेबसाइटindianrailways.gov.in

इन्हें भी पढ़ें – RRB ALP Result Date 2026: जाने कब आएगा रिजल्ट और कितने नंबर वाले का होगा सिलेक्शन

RRB NTPC Graduate Level Result 2026 कब जारी होगा?

जैसा कि हम सभी जानते हैं, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस बार परीक्षा समाप्त होते ही काफी तेजी दिखाते हुए 6th April 2026 को ही आंसर की जारी कर दी है। इसी के साथ छात्रों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 12th April 2026 तक का समय दिया गया है। आपत्ति दर्ज करने की डेट खत्म होने के बाद आयोग फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट की तैयारी शुरू करेगा।

पिछले कुछ सालों से रेलवे की भर्ती प्रक्रियाओं और उनके काम करने के तरीके को करीब से देखने से यह साफ है कि बोर्ड अब एग्जाम कैलेंडर में दिए डेट को फॉलो करने की कोशिश कर रहा है।

इस हिसाब से, पूरी उम्मीद है कि RRB NTPC Graduate Level (CEN 06/2025) CBT-1 का रिजल्ट May 2026 के अंतिम सप्ताह या June 2026 के पहले सप्ताह में आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट सबसे पहले रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in और आपके जोन के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

RRB NTPC Expected Cut Off 2026: कैटिगरी वाइज सेफ स्कोर क्या है?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस बार पेपर के स्तर को मॉडरेट से कठिन के बीच रखा था। मेरी टीम और मैंने हज़ारों छात्रों के रिस्पॉन्स शीट और पिछले सालों के ट्रेंड्स का गहराई से एनालिसिस किया है। इसके आधार पर, यदि आप ग्रेजुएट लेवल के पदों (जैसे स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड) के लिए रेस में हैं, तो CBT-1 के लिए संभावित कट-ऑफ कुछ इस प्रकार रह सकता है:

इन्हें भी पढ़ें – RRB Technician Result Date 2026: जाने ग्रेड 1 और 3 का रिजल्ट कब आएगा और कितना जाएगा कट ऑफ

Category Cut Off Marks 
General (UR)70 से 85 मार्क्स
OBC65 से 80 मार्क्स
EWS60 से 80 मार्क्स
SC55 से 75 मार्क्स
ST50 से 70 मार्क्स

RRB NTPC Graduate Level Result 2026: कैसे चेक करें?

रिज़ल्ट वाले दिन एक साथ लाखों छात्रों के आने से सर्वर अक्सर डाउन हो जाते हैं, इसलिए आपको पहले से पता होना चाहिए कि अपना रिज़ल्ट और स्कोरकार्ड (Scorecard) जल्दी कैसे चेक करना है।

  • सबसे पहले आपको रेलवे की मुख्य वेबसाइट http://www.indianrailways.gov.in/ या अपने संबंधित क्षेत्रीय (Regional) RRB पोर्टल पर जाना होगा।
  • वहां होमपेज पर ही आपको ‘RRB NTPC CBT-1 Result 2026 PDF’ का लिंक मिलेगा।
  • उसे पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड करें,
  • पीएफ को ओपन कर ‘Ctrl+F’ दबाएं और अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अपना इंडिविजुअल नॉर्मलाइज्ड स्कोर देखने के लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करना होगा।

निष्कर्ष

बहुत से छात्र यह गलती करते हैं कि वे रिज़ल्ट आने तक पढ़ाई पूरी तरह छोड़ देते हैं। मेरे निजी अनुभव से मानिए, अगर आपके मार्क्स आंसर की के हिसाब से ठीक-ठाक बन रहे हैं, तो आज से ही CBT-2 की तैयारी में जुट जाइए। CBT-2 का सिलेबस थोड़ा डीप होता है और वहां मुकाबला केवल पहले राउंड से छंटे हुए होनहार छात्रों से होगा। इसलिए जिस विषय में आप वीक है उसे पर ध्यान देना अभी से शुरू कर दें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RRB NTPC Graduate Level CBT-1 का रिजल्ट कब आएगा?

उत्तर: परीक्षा की आपत्तियां दर्ज होने के बाद, पूरी संभावना है कि रेलवे भर्ती बोर्ड May 2026 के अंतिम सप्ताह या June 2026 के पहले सप्ताह में आधिकारिक रिजल्ट जारी कर देगा।

Q2. RRB NTPC CBT-1 क्लियर करने के बाद अगला स्टेप क्या है?

उत्तर: जो उम्मीदवार CBT-1 परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा यानी CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद पद की आवश्यकता के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) या कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) आयोजित होता है।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts