RRB Technician Result Date 2026: नमस्कार दोस्तों, जब से रेलवे ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 के आंसर की जारी किया है, मेरे पास रोज़ाना हज़ारों छात्र एक ही सवाल पूछ रहे है “सर, मेरे 48 मार्क्स बन रहे हैं, क्या मैं सेफ हूँ?” या “सर, मेरा ज़ोन रेड ज़ोन है, कट ऑफ कितनी जाएगी?” इसी के साथ जिनके मार्क्स अच्छे हैं वह रिजल्ट कब आएगा जानना चाहते हैं।
अक्सर ऐसा होता है एग्जाम देने के बाद जब उम्मीदवारों के आंसर की जारी होता है तो उनको अपने मार्क्स पता चल जाते हैं। ऐसे में जिनके मार्क्स अच्छे होते हैं और रिजल्ट का इंतजार करते हैं और जिनके मार्क्स काम होते हैं वह सटीक कट ऑफ जानने का प्रयास करते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम सभी के कन्फ्यूजन को दूर करते हुए रिजल्ट डेट और कट ऑफ के सटीक जानकारी देने जा रहा हूं। इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
RRB Technician Result Date 2026: लेटेस्ट जानकारी
| भर्ती विज्ञापन | CEN 02/2025 |
| कुल पद | 6,238 (ग्रेड 1 और ग्रेड 3) |
| परीक्षा की तारीखें | 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 |
| Grade 3 आंसर की जारी तिथि | 19 मार्च 2026 |
| Grade 1 आंसर की जारी तिथि | 22 मार्च 2026 |
| ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि | 27 मार्च 2026 (सुबह 10 बजे तक)। |
| Grade 1 और 3 रिजल्ट तिथि | अप्रैल-मई 2026 (संभावित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
इन्हें पढ़ें – Railway JE Result Date 2026: देखें रिजल्ट डेट और एक्सपेक्टेड कट ऑफ
क्यों इस बार Cut Off चौंकाने वाला होगा?
दोस्तों ज्यादातर छात्र से स्कूल वेकेंसी देख कर डर रहे हैं कि उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है और पदों की संख्या बहुत कम। सही से देखा जाए तो असली कॉम्पिटिशन आधा है फॉर्म भले ही लाखों भरे गए हों, लेकिन इस बार परीक्षा केंद्रों पर अटेंडेंस लगभग 55% से 60% के बीच ही रही है। यानी सीधा-सीधा 40% कॉम्पिटिशन तो ऐसे ही काम हो गया।
इसके अलावा हजारों छात्रों ने बताया कि कुछ शिफ्ट्स का पेपर (खासकर साइंस और मैथ्स का हिस्सा) काफी कैलकुलेटिव था। अगर आपकी शिफ्ट हार्ड थी और आपके रॉ मार्क्स 45-50 भी बन रहे हैं, तो नॉर्मलाइजेशन के बाद आपके मार्क्स 10 से 15 नंबर तक बढ़ सकते हैं। इसलिए अभी से हार मत मानिए।
RRB Technician Cut Off 2026: ग्रेड 1 और 3 के सेफ स्कोर क्या है?
रेलवे में कट ऑफ एक जैसी नहीं रहती। पटना, इलाहाबाद (प्रयागराज) और चंडीगढ़ जैसे ज़ोन हमेशा ‘रेड ज़ोन‘ (High Cut Off) में आते हैं। वहीं अगर आपने सिलीगुड़ी, गुवाहाटी या जम्मू-श्रीनगर से फॉर्म भरा है, तो वहां 5-7 नंबर कम पर भी सिलेक्शन हो जाता है। यह कट ऑफ में आपके फाइनल नॉर्मलाइज्ड स्कोर के लिए नहीं, बल्कि आपके ‘रॉ मार्क्स‘ के आधार पर बता रहा हूँ। अगर आपके मार्क्स इस रेंज में हैं, तो आपको आगे की तैयारी (DV/Medical) शुरू कर देनी चाहिए:
| Category | Grade 1 | Grade 3 |
| General | 62 – 66 | 62 – 68 |
| OBC | 57 – 63 | 58 -63 |
| EWS | 54 – 58 | 55 – 60 |
| SC | 46 – 50 | 48 – 54 |
| ST | 40 – 46 | 42 – 48 |
नोट: हार्ड शिफ्ट वालों के लिए यह स्कोर 3 से 4 नंबर और कम हो सकता है।
RRB Technician Result Date 2026: ग्रेड 1 और 2 का रिजल्ट कब तक आएगा?
रेलवे का काम करने का अपना एक सेट पैटर्न है। 27 मार्च 2026 को आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की विंडो बंद हो जाएगी। इसके बाद रेलवे की एक्सपर्ट कमिटी उन गलत सवालों की जांच करेगी। मेरी एनालिसिस और रेलवे के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के अनुसार, आपका RRB Technician CBT Result अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के पहले सप्ताह में rrbcdg.gov.in और सभी रीजनल वेबसाइट्स पर पब्लिश कर दिया जाएगा।
निष्कर्ष
दोस्तों, मेरी आपको यही सलाह है कि YouTube पर बार-बार कट ऑफ के वीडियो देखकर अपना समय और मानसिक शांति बर्बाद न करें। जो होना था वो परीक्षा में हो चुका है। अगर आपके मार्क्स सेफ ज़ोन में हैं, तो अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। कल 22 मार्च 2026 को Grade 1 वालों की भी आंसर की आ रही है, उसे जरूर चेक करें। आपके किस ज़ोन से कितने मार्क्स बन रहे हैं? नीचे कमेंट में बताएं, मैं खुद रिप्लाई करके बताऊंगा कि आपका चांस है या नहीं!
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. RRB Technician Grade 3 का रिजल्ट कब आएगा?
उत्तर: आपका RRB Technician CBT Result अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में rrbcdg.gov.in और सभी रीजनल वेबसाइट्स पर पब्लिश कर दिया जाएगा।
Q2 RRB Technician Grade 1 का रिजल्ट कब आएगा?
उत्तर: आपका RRB Technician CBT Result मई 2026 के पहले सप्ताह में rrbcdg.gov.in और सभी रीजनल वेबसाइट्स पर पब्लिश कर दिया जाएगा।

निशा सिंह सरकारी नौकरी (General Competition) के क्षेत्र में एक अनुभवी विशेषज्ञ और मार्गदर्शक हैं। पिछले कई वर्षों से स्वयं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के कारण, उन्हें इस क्षेत्र की बारीकियों और छात्रों के संघर्षों की गहरी समझ है। निशा पिछले 3 वर्षों से अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाखों छात्रों को सरकारी नौकरियों की सटीक अपडेट और तैयारी की रणनीतियाँ साझा कर रही हैं।
वर्तमान में, वह SRC News (Study Research Centre) के साथ बतौर लेखक (Author) जुड़ी हुई हैं, जहाँ उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों तक वैल्यूएबल, रिसर्च-बेस्ड और हाई-क्वालिटी कंटेंट पहुँचाना है। उनके लेख न केवल सूचनात्मक होते हैं, बल्कि उनमें उनके वर्षों के अनुभव का निचोड़ भी शामिल होता है।

