होमStudy & ResearchRailway Group D में Selection पक्का करना है? तो सिर्फ रेलवे नहीं,...

Railway Group D में Selection पक्का करना है? तो सिर्फ रेलवे नहीं, SSC की करों तैयारी

Railway Group D Exam Secret Strategy: क्या आप भी उन करोड़ों छात्रों में से एक हैं, जो Railway Group D में एक सरकारी नौकरी पाने के लिए कारी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन रिजल्ट नहीं मिल रहा है। कैसा हो, अगर आपको एक ऐसे सीक्रेट स्ट्रेटजी पता चल जाएगा, जिससे आप उन करोड़ों के भीड़ से अलग हटकर सिलेक्शन के बहुत करीब पहुंच जाओ।

आज मैं आपको एक ऐसी ‘सीक्रेट स्ट्रैटेजी’ बताने जा रहा हूं, जो सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन फिर भी आपको विश्वास करना होगा। क्योंकि इसी स्ट्रेटजी की वजह से मैं आसानी से रेलवे ग्रुप डी की जॉब प्राप्त कर पाया हूं।

ज्यादातर छात्र गलती यह करते हैं कि वे ग्रुप डी (Group D) की नौकरी पानी के लिए सिर्फ इसी लेवल की किताबें पढ़ते हैं और प्रैक्टिस सेट बनाते हैं। लेकिन कड़वा सच यह है कि आज के समय में कम्पटीशन इतना बढ़ गया है कि करोड़ों की भीड़ से अलग होकर आपको अन्य छात्रों की तुलना में अपनी तैयारी के लेवल को तो थोड़ा ऊपर ले जाना होगा।

मेरा मानना है कि अगर आप SSC (Staff Selection Commission) एग्जाम की तैयारी करते हैं, तो रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में रिजल्ट लाना आपके लिए ‘बाएं हाथ का खेल’ बन जाता है। आइए जानते हैं कैसे।

SSC की तैयारी से Railway Group D की तैयारी कैसे आसान होता है?

Railway Group D Exam Secret Strategy
Railway Group D Exam Secret Strategy

इसे हम आपको एक उदाहरण से समझते हैं अगर आप रोज 5 किलोमीटर दौड़ने की प्रैक्टिस करते हैं, और जब आपको एक दिन 2 किलोमीटर दौड़ना होगा, वह आपको बहुत आसान लगेगा। ठीक यही फॉर्मूला सरकारी नौकरी की तैयारी पर भी लागू होता है।

ऐसे ही SSC (जैसे CHSL या MTS) का सिलेबस और प्रश्नों का लेवल रेलवे ग्रुप डी से थोड़ा ऊपर (High Level) होता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है इसके प्रश्न उठना भी कठिन नहीं होते हैं। लेकिन इसके बड़े फायदे है जब आप कठिन सवालों को आसानी से हल लेते हैं, तो आसान सवालों को हल करने में काफी कम समय लेते हैं इस टाइम मैनेजमेंट की समस्या खत्म हो जाती है और प्रश्न भी आसानी से हल कर पाते हैं।

1. Maths और Reasoning का जादुई फायदा

देखिए रेलवे और SSC परीक्षाओं में Maths और Reasoning के पूछे गए सवाल लगभग 70-80% एक जैसा ही होता है। लेकिन प्रश्नों के हल करने की प्रक्रिया में फर्क होता है।

  • SSC का लेवल: SSC के एग्जाम्स में थोड़ा ट्रिकी और कैलकुलेशन वाले सवाल ज्यादा पूछे जाते हैं। और वहां आपको कम समय में ज्यादा सवाल हल करने होते हैं।
  • Railway का फायदा: जब आप SSC लेवल की रीजनिंग और मैथ्स प्रश्नों को हल कर लेते हैं, तो रेलवे ग्रुप डी के प्रश्न आपको बिल्कुल बेसिक लगने लगते हैं। जिससे आप एग्जाम हॉल में रेलवे के सवाल बिना पेन उठाए भी हल कर पाएंगे।

2. Time Management में आप बन जाएंगे मास्टर

SSC की परीक्षा छात्रों को इसलिए भी कठिन लगती है क्योंकि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है ‘टाइम मैनेजमेंट’। वहां 60 मिनट में 100 सवाल बनाने होते हैं। जो छात्र इस प्रेशर को झेलना सीख जाता है, उसके लिए रेलवे का एग्जाम बहुत आसन हो जाता है।
रेलवे ग्रुप डी में आपको आमतौर पर 90 मिनट मिलते हैं। सोचिए, अगर आपकी स्पीड SSC वाली है, तो रेलवे के पेपर आसानी से हल करने के बाद आपके पास रिविज़न करने के लिए भी भरपूर समय बच जाएगा।

3. कॉम्पटीशन की असलियत (Fact Check)

  • आपको बता दे की रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में सिर्फ दसवीं पास छात्र ही नहीं बैठते हैं बल्कि इसमें BTech, MBA और सालों से SSC CGL/CHSL की तैयारी करने वाले छात्र बैठते हैं।
  • जब एक SSC की तैयारी करने वाला छात्र रेलवे ग्रुप डी का पेपर देता है, तो वह हाई लेवल की प्रैक्टिस करके आया होता है और आसानी से हाई स्कोर कर जाता है। आप खुद सोचिए अगर आप सिर्फ ‘ग्रुप डी’ लेवल की तैयारी करेंगे, तो आप इन छात्रों से कितने पीछे रह जाएंगे।

आपको अपनी तैयारी में क्या बदलाव करना चाहिए?

Railway Group D Exam Secret Strategy
Railway Group D Exam Secret Strategy

मैं यह नहीं कह रहा कि आप रेलवे ग्रुप डी का सिलेबस छोड़ दें। मेरा सुझाव बस इतना है कि अपनी प्रैक्टिस का स्टैंडर्ड बढ़ाएं। इसके लिए आप नीचे बताए गए प्वाइंट्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • Previous Year Paper: रेलवे ग्रुप डी के साथ-साथ SSC MTS और SSC CHSL के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (PYQ) को भी हल करें।
  • Maths: एडवांस मैथ्स के कुछ टॉपिक्स (जैसे त्रिकोणमिति, बीजगणित) जो अब रेलवे में भी पूछे जाने लगे हैं, वे SSC की तैयारी से अपने आप कवर हो जाएंगे।
  • Reasoning: SSC की रीजनिंग प्रैक्टिस करने से आपका दिमाग तेज चलेगा और आप रेलवे के लॉजिकल सवालों में नहीं फसेंगे।

एक जरूरी बात: Science और GK पर विशेष ध्यान दें

हालांकि, यहां एक बात ध्यान देने वाली है। SSC में जनरल साइंस (Science) और GK का वेटेज कम होता है, लेकिन Railway Group D में साइंस (Physics, Chemistry, Biology) बहुत गहराई से पूछी जाती है। लेकिन GK लगभग समान होता है।

इसलिए, मैथ और रीजनिंग के लिए आप SSC लेवल को फॉलो करें, लेकिन Science के लिए आपको रेलवे के पुराने पैटर्न और NCERT बुक्स पर ही टिके रहना होगा। यह वह सेक्शन है जो आपको एक्स्ट्रा मार्क्स दिलाएगा।

इसके अलावा करंट अफेयर SSC में थोड़ी गहराई से पूछे जाते हैं और रेलवे ग्रुप डी में सामान्य। लेकिन फिर भी इन दोनों परीक्षाओं मैं करंट अफेयर लगभग 10 नंबर के होते हैं जिसकी तैयारी के लिए आप डेली पेपर या करंट अफेयर के बुक पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, जाहिर सी बात है कि जो सब कर रहे हैं अगर आप भी वही करेंगे तो कंपटीशन का लेवल काफी ऊपर होगा, लेकिन अगर आप कुछ ऐसा करें जिससे कंपटीशन का लेवल आपके समान हो जाए तो ही आप रेस जीत पाएंगे। ऊपर Railway Group D की तैयारी के लिए एसएससी की तैयारी करने की सलाह अगर आपको पसंद आई है तो नीचे हमें कमेंट करके अपनी राय जरुर दें

सरकारी नौकरी की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप Exam Preperation Tips पढ़ सकते हैं। अगर आपको एसएससी एग्जाम में Rough Seat का उपयोग करने में दिक्कत होती है तो आप Rough Seat Management Tips वलय आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1: क्या SSC की तैयारी करने से रेलवे ग्रुप डी का सिलेबस पूरा हो जाता है?

उत्तर: हां, Maths और Reasoning लगभग पूरी तरह कवर हो जाता है और बेहतर लेवल की तैयारी हो जाता है। बस आपको General Science (विज्ञान) के लिए अलग से रेलवे ग्रुप डी के हिसाब से पढ़ना होगा, क्योंकि इसमें साइंस के प्रश्न ज्यादा और गहरे पूछे जाते हैं।

Q2: क्या SSC और रेलवे का एग्जाम पैटर्न एक जैसा होता है?

उत्तर: नहीं, SSC में इंग्लिश एक मुख्य विषय होता है (MTS/CHSL में), जबकि रेलवे ग्रुप डी में इंग्लिश नहीं पूछी जाती। रेलवे में साइंस का वेटेज ज्यादा होता है। लेकिन दोनों का कोर (Maths, GK, Reasoning) समान है।

Q3: रेलवे ग्रुप डी की तैयारी के लिए सबसे बेस्ट बुक कौन सी है?

उत्तर: मेरा मानना है की ग्रुप डी की तैयारी के लिए आप किसी एक पब्लिकेशन पर निर्भर न रहें। NCERT (Science के लिए) और Previous Year Questions (किरण या यूथ पब्लिकेशन) सबसे बेस्ट हैं। प्रैक्टिस के लिए आप SSC MTS के पुराने पेपर्स भी लगा सकते हैं।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts

Bihar Jeevika Result 2026: कब आएगा परिणाम? जानें कितनी मिलेगी सैलरी और इसमें क्या होता है काम?

Bihar Jeevika Result 2026: नमस्कार दोस्तों, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) ने 11 फरवरी 2026 को विभिन्न पदों (जैसे BPM, Accountant, और Livelihood...