होमSarkari Jobs UpdateBihar Board 12th Topper Verification 2026: पटना से आने लगे कॉल, क्या...

Bihar Board 12th Topper Verification 2026: पटना से आने लगे कॉल, क्या आप भी हैं लिस्ट में?

Bihar Board 12th Topper Verification 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं। लेकिन रिजल्ट से ठीक पहले राज्य भर के ऐसे छात्र छात्राएं जो पढ़ने में अच्छे हैं उनको लेकर बस एक ही चर्चा है चल रहा है कि ‘क्या तुम्हारे पास पटना बोर्ड ऑफिस से कॉल आया है?’

मुझे अच्छी तरह याद है, कुछ साल पहले मेरे एक पहचान वाले छात्र को ऐसा ही एक कॉल आया था। आप यकीन नहीं करेंगे के एक तरफ उसका परिवार खुशी से झूम रहा था तो वहीं दूसरी तरफ़ वह घबरा भी रहा था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि यह कोई असली कॉल है या कोई फ्रॉड। इस समय लाखों छात्रों के मन में यही सवाल है कि टॉपर वेरिफिकेशन आखिर कैसे होता है और किन छात्रों को बुलाया जा रहा है।

Bihar Board 12th Topper Verification 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
कक्षा12वीं (Inter)
कॉपी चेकिंग अंतिम तिथि10 मार्च 2026
वेरिफिकेशन प्रक्रिया में छात्रों की संख्याटॉप 100 छात्र 
रिजल्ट की संभावित तिथि20 मार्च से 25 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटBihar Board

अगर आपने भी इस बार इंटर की परीक्षा दी है, तो रिजल्ट आने से पहले आपको यह पूरी प्रक्रिया समझ लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि बोर्ड ऑफिस से कॉल आने का असली मतलब क्या होता है।

  • मूल्यांकन की स्थिति: इंटर की कॉपियों की चेकिंग का काम 10 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया गया है।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया: बिहार बोर्ड सबसे ज्यादा अंक लाने वाले टॉप 100 छात्रों की लिस्ट तैयार करता है। इन छात्रों को 15 मार्च 2026 से पटना ऑफिस बुलाया जाने लगा है।
  • रिजल्ट की संभावित तारीख: वेरिफिकेशन पूरा होने के 2 से 3 दिन के भीतर यानी 20 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

Bihar Board 10th 12th Result Date 2026: कॉपियों की चेकिंग शुरू! जानिए इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा?

टॉपर वेरिफिकेशन में छात्रों के साथ क्या होता है?

कई छात्रों को लगता है कि टॉपर लिस्ट में जो छात्र सिलेक्ट होते हैं उन्हें पटना बुलाकर फिर से कोई बड़ी परीक्षा या बोर्ड की परीक्षा की तरह ही परीक्षा ली जाती है। लेकिन यहां घबराने की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ एक रूटीन चेकअप होता है ताकि कोई ‘रूबी राय‘ जैसा फर्जी टॉपर न बन सके।

जब आप बोर्ड ऑफिस जाते हैं, तो वहां एक्सपर्ट टीचर्स का एक पैनल बैठता है। सबसे पहले वे आपकी हैंडराइटिंग (Handwriting) का मिलान आपकी आंसर शीट से करते हैं। यह देखा जाता है कि कॉपी आपने ही लिखी है या किसी और ने।

इसके बाद, आपसे आपके विषयों (Science, Arts, commerce etc.) से जुड़े कुछ बेसिक और ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं। इंटरव्यू बहुत ही सामान्य और दोस्ताना माहौल में होता है। अगर आपका जवाब सही होता है, तो बोर्ड आपको स्टेट टॉपर के लिस्ट में शामिल कर लिस्ट जारी कर देता है।

टॉपर बनाने वाले फर्जी कॉल्स से कैसे बचें?

जब बिहार बोर्ड द्वारा टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होती है तब काफी साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं। आपको सावधान रहना होगा। अगर आपके पास कोई कॉल आता है और वह व्यक्ति कहता है, “मैं बिहार बोर्ड से बोल रहा हूँ, कुछ पैसे दे दो तो मैं तुम्हारे नंबर बढ़ा दूँगा,” तो तुरंत कॉल काट दें। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कभी भी किसी छात्र से पैसे नहीं मांगती है।

असली कॉल हमेशा आपके स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल के जरिए या आधिकारिक नंबर से आता है, जिसमें आपको सिर्फ पटना आकर इंटरव्यू देने के लिए कहा जाता है।

निष्कर्ष

अगर आप 100 टॉपर वेरिफिकेशन के लिस्ट में है तो यहां आपको यह भी पता होना चाहिए की इस वेरिफिकेशन के दौरान अगर आप नर्वस होकर बोर्ड द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर या आपकी हैंडराइटिंग, या कुछ ऐसी बातें पता चलती है जिससे बोर्ड संतुष्ट नहीं होता है तो आपको इस लिस्ट से बाहर किया जा सकता है। इसलिए वेरिफिकेशन में जाने से पहले इस आर्टिकल में बताया सभी बातों को ध्यान में रखकर तैयारी अच्छे से कर ले।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स का वेरिफिकेशन कब से शुरू हो रहा है?

उत्तर: कॉपियों की चेकिंग के बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन 15 मार्च 2026 के आसपास से शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया लगभग 3-4 दिन तक चलती है।

Q2. क्या बोर्ड ऑफिस से कॉल आने का मतलब है कि मैं पक्का टॉपर हूँ?

उत्तर: कॉल आने का मतलब है कि आप राज्य के टॉप 100 छात्रों की लिस्ट में हैं। अगर आपका वेरिफिकेशन (इंटरव्यू और हैंडराइटिंग टेस्ट) सफल रहता है, तभी आपको फाइनल टॉपर लिस्ट में जगह मिलती है।

Q3. टॉपर वेरिफिकेशन खत्म होने के कितने दिन बाद रिजल्ट आता है?

उत्तर: आमतौर पर बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के मात्र 2 से 3 दिन के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर देता है।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts