होमSarkari Jobs UpdateBihar Board 10th 12th Result Date 2026: कॉपियों की चेकिंग शुरू! जानिए...

Bihar Board 10th 12th Result Date 2026: कॉपियों की चेकिंग शुरू! जानिए इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा?

Bihar Board 10th 12th Result Date 2026: नमस्कार दोस्तों! मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के आपके रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। आपकी परीक्षा की कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया कुछ दिन में समाप्त हो जाएगी। इसके बाद बोर्ड टॉपर्स को अलग कर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर देगी। अब इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा और आपका रिजल्ट कब आएगा आईए जानते हैं।

अक्सर ऐसा होता है कि बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, छात्र के मन में एक छोटा सा डर (रिजल्ट कैसा होगा) तो होता ही है लेकिन फिर भी वह रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से करते हैं। क्यों ना करें ये 10 सालों की मेहनत का परिणाम होता है। चलिए, आज के इस आर्टिकल में विस्तार से समझते हैं कि बोर्ड कॉपियों की चेकिंग, टॉपर्स की वेरिफिकेशन प्रक्रिया समाप्त कर फाइनल रिजल्ट किस दिन जारी करेगा?

​Bihar Board 10th 12th Result Date 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी

संगठन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
कक्षा 10वीं और 12वीं 
मैट्रिक परीक्षा तिथि17 फरवरी से 25 फरवरी 2026
इंटर परीक्षा तिथि 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 
10वीं कॉपी चेकिंग प्रक्रिया2 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026
12वीं कॉपी चेकिंग प्रक्रिया27 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026
10वीं रिजल्ट डेट 20 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 के बीच
12वीं रिजल्ट डेट 30 मार्च 2026 से लेकर 5 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटBihar Board

Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025: बिहार बोर्ड से 10वीं पास है तो पा सकते हैं 45000 रुपए तक का स्कॉलरशिप

Bihar Board 10th 12th Copy Checking Date 2026

इंटर के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि बिना किसी रुकावट के निर्धारित समय में उनके कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया कुछ ही दोनों में यानी कि 10 मार्च 2026 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे ही मैट्रिक के छात्रों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उन्हें भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि उनके गोपियों का मूल्यांकन 13 मार्च को समाप्त होने जा रहा है।

​Bihar Board 10th 12th Result Date 2026: रिजल्ट कब आएगा?

अब हम सबसे अहम सवाल पर आते हैं। जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि इंटर की कॉपियों की चेकिंग 10 मार्च को और मैट्रिक की कॉपियों की चेकिंग 13 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद बोर्ड उन लाखों कॉपियों में से टॉप 10 मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स की लिस्ट तैयार करेगा। उसके बाद टॉपर वेरिफिकेशन का काम शुरू किया जाएगा, जिसमें 5 से 7 दिनों का समय लगता है।

​अगर हम पिछले कई सालों का रिकॉर्ड देखें, तो बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट मार्च के महीने में ही जारी किए हैं। इसलिए उम्मीद है कि इस वर्ष भी बोर्ड वही पैटर्न फॉलो करेगा। अगर ऐसा हुआ तो इंटर का रिजल्ट 20 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच और मैट्रिक का रिजल्ट इंटर के कुछ बाद, यानी 30 मार्च 2026 से लेकर 5 अप्रैल 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा।

​How to Check Bihar Board Result 2026?

रिजल्ट वाले दिन कई बार एक साथ लाखों बच्चे वेबसाइट पर आते हैं, जिससे सर्वर क्रैश हो जाता है। यह मैंने खुद कई बार अनुभव किया है। इसलिए आपको सही वेबसाइट पता होनी चाहिए। आप इन स्टेप्स से अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं:

  • ​सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • ​होमपेज पर “Bihar Board 10th Result 2026” या “Bihar Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • ​अपना Roll Code और Roll No सही-सही भरें।
  • ​कैप्चा (Captcha) भरकर Search बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

​रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना

​मैट्रिक या इंटर का रिजल्ट आने के बाद, चाहे आपका परिणाम जैसा भी आए, आपको घबराने और ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उसे स्वीकार करें और कोई भी गलत कदम ना उठाएं। रिजल्ट खराब आने पर अभ्यर्थियों को सालों की मेहनत खराब होने का शोक रहता है, लेकिन यह सिर्फ एक रिपोर्ट कार्ड है।

​जब आप किसी सरकारी जॉब की तैयारी करेंगे, तब आपको कई साल मेहनत करनी होगी तब जाकर सफलता मिलेगी। जब आप वहां पर अपना समय दे सकते हैं, तो अभी खराब अंक आने पर परेशान होने की क्या जरूरत है? आप अगली बार फिर से ट्राई कर सकते हैं। वैसे भी, बोर्ड रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद ही सप्लीमेंट्री (कम्पार्टमेंटल) का मौका देता है, जिससे आप अपना परिणाम सुधार सकते हैं।

​निष्कर्ष

​बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बहुत ही जल्द आप सभी का इंतजार समाप्त होगा। अपना रिजल्ट जल्द से जल्द देखने के लिए या इसकी लेटेस्ट अपडेट के लिए आप इस आर्टिकल को बुकमार्क करके रख सकते हैं। या फिर आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं, वहां आपको रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल​ (FAQs)

Q1. बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) का रिजल्ट कब आएगा?

उत्तर: कॉपियों की चेकिंग के बाद, इंटर का रिजल्ट 20 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आने की पूरी संभावना है।

Q2. बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) का रिजल्ट कब आएगा?

उत्तर: कॉपियों की चेकिंग के बाद, इंटर का रिजल्ट 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के बीच आने की पूरी संभावना है।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts