होमSarkari Jobs UpdateCBSE Board 10th 12th Result 2026 Date: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म?...

CBSE Board 10th 12th Result 2026 Date: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म? जानिए रिजल्ट की लाइव अपडेट्स!

CBSE Board 10th 12th Result 2026 Date: नमस्कार दोस्तों! सीबीएसई बोर्ड आपके कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। लाखों छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे उनके रिजल्ट डेट की घोषणा कर दिया गया है। आईए जानते हैं – CBSE 10th और 12th का रिजल्ट कब आएगा?

अधिकतर छात्रों के मन में यह डाउट है कि पहले 10वीं का रिजल्ट आएगा या 12वीं का, तो आपको बता दे की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इसलिए 10वीं वाले छात्र अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी आदि तैयार रखें। रिजल्ट सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा।

CBSE Board 10th 12th Result 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

संगठनसेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)
Class 10वीं और 12वीं 
Class 10 Exam Dates17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026
Class 10 Result Date14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच
Class 12 Expected Result Dateअप्रैल के अंत या 20 मई 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in

CBSE Class 10th Result Date 2026: कब आएगा?

इस बार CBSE कुछ बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कॉपियों की चेकिंग बहुत तेज़ी से हो रही है। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि रिजल्ट कब तक आ सकता है और आप इसे सबसे पहले कैसे चेक कर पाएंगे।

दोस्तों, अगर हम क्लास 10th की बात करें तो इस बार परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को ही खत्म हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और मेरे अनुभव के अनुसार, CBSE इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मई 2026 में फेज-2 की परीक्षाएं भी होनी हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, CBSE Board Class 10th Result अप्रैल 2026 के दूसरे या तीसरे हफ्ते यानी की 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच आ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें – Bihar Board 12th Topper Verification 2026: पटना से आने लगे कॉल, क्या आप भी हैं लिस्ट में?

CBSE Class 12th Result Date 2026: 12वीं का रिजल्ट कब तक?

सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट डेट की घोषणा करते हुए कहा है कि इस बार सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट पिछली बार के तुलना में बेहतर करने की कोशिश की गई है। दरअसल इस बार छात्रों की कॉपी चेकिंग की जा रही है परीक्षार्थियों को उनके कॉपी में प्रदर्शित सभी प्रश्नों के कुल मार्क्स मिलेंगे।

अब बात करते हैं क्लास 12th की रिजल्ट कब आएगा? 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुकी है। बोर्ड ने पहले ही यह सूचना दी थी कि इस बार कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया काफी तेजी से होगी। 10वीं के रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल्स की मानें तो CBSE Board Class 12th Result अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते या मई 2026 के प्रथम हफ्ते यानी की 20 मई 2026 तक जारी होने की पूरी संभावना है। छात्रों को मेरी सलाह है कि वो आगे के एडमिशन और कॉलेज की रिसर्च अभी से शुरू कर दें। रिजल्ट के बाद समय बहुत कम मिलता है और हड़बड़ी में गलत फैसले हो सकते हैं।

CBSE Board 10th 12th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट क्रैश होना आम बात है। मैंने कई बार छात्रों को इसके कारण परेशान होते देखा है। इसलिए आपको आधिकारिक वेबसाइट्स और सही स्टेप्स पता होने चाहिए। आप नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CBSE Class 10th Result 2026” या “Class 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें (ये सब आपके एडमिट कार्ड पर है)।
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए इसका एक स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट ज़रूर निकाल लें।

निष्कर्ष

आपको बता दे की ऊपर दी सीबीएसई बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कक्षा दसवीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर कोई अधिकारिक नोटों जारी नहीं की गई है। ऊपर दी गई जानकारी विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से दी गई है। रिजल्ट आज नहीं तो कल आएगा ही, घबराने की बजाय रिजल्ट चाहे जैसा भी हो उसे स्वीकार कर आगे के बारे में सोचना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से किस वेबसाइट पर आएगा?

उत्तर : रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा आप भारत सरकार के DigiLocker ऐप पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2: CBSE 10th का रिजल्ट 2026 में कब निकलेगा?

उत्तर: लेटेस्ट न्यूज़ रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन तेज़ी से चल रहा है और 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच 10वीं का रिजल्ट जारी होने की सबसे अधिक संभावना है।

Q3: क्या CBSE रिजल्ट चेक करने के लिए एडमिट कार्ड आईडी ज़रूरी है?

उत्तर: जी हाँ, ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए आपके पास अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी होना बहुत ज़रूरी है। इसलिए अपना एडमिट कार्ड अभी से सुरक्षित रख लें।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts