होमSarkari Jobs UpdateRRB ALP Result Date 2026: जाने कब आएगा रिजल्ट और कितने नंबर...

RRB ALP Result Date 2026: जाने कब आएगा रिजल्ट और कितने नंबर वाले का होगा सिलेक्शन

RRB ALP Result Date 2026: नमस्कार दोस्तो, रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की आंसर-की 20 मार्च 2026 को जारी होने के बाद से ही, यूट्यूब पर कट-ऑफ को लेकर एक डर का माहौल बन गया है। हर कोई अपने तरीके से ऊटपटांग कट-ऑफ बता रहा है, जिसे देखकर अच्छे मार्क्स लाने वाले छात्र भी अपने सिलेक्शन को लेकर घबरा रहे हैं।

एक एजुकेशन ब्लॉगर के तौर पर मेरा सालों का अनुभव कहता है कि आपको यह कट ऑफ घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपका सिलेक्शन अधिकारी कट ऑफ तय करता है। लेकिन फिर भी मैं अपने पर्सनल एनालिसिस के आधार पर आपको कट-ऑफ और रिजल्ट की एकदम सटीक जानकारी देने जा रहा हूं।

RRB ALP Result Date 2026: महत्वपूर्ण जानकारी 

 संगठन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
कुल पद 9970
परीक्षा तिथि13, 16, 17, 18 फरवरी 2026 और री-एग्जाम 11 मार्च 2026
आंसर की जड़ी तिथि20 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे
रिजल्ट डेटअप्रैल 2026 अंतिम सप्ताह में
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

नॉर्मलाइजेशन बदलेगी कम नंबर वाले की किस्मत

जब से आप सबके आंसर की जारी हुए हैं आपको अपने रो मार्क्स पता चल गए हैं। जिनके अच्छे मार्क्स है वे ‘RRB ALP Expected Cut Off‘ जानना चाहते हैं जबकि, जिनमें कम मार्क्स हैं वह नॉर्मलाइजेशन में कितने मार्क्स बढ़ेंगे और रिजल्ट कब आएगा? बस यही जानना चाहते हैं।

सच्चाई यह है कि इस बार पेपर का लेवल हर शिफ्ट में काफी अलग था। मेरा अनुभव कहता है कि अगर आपकी शिफ्ट हार्ड थी, तो नॉर्मलाइजेशन में 10-15 मार्क्स तक बढ़ सकते हैं। इसलिए, सिर्फ अपने रॉ मार्क्स देखकर हिम्मत हारना सबसे बड़ी बेवकूफी होगी। आईए जानते हैं रिजल्ट कब आएगा और आपको सिलेक्शन के लिए कितने मार्क्स चाहिए।

इन्हें पढ़ें – RRB Technician Result Date 2026: जाने ग्रेड 1 और 3 का रिजल्ट कब आएगा और कितना जाएगा कट ऑफ

RRB ALP Result Date 2026 आखिर कब आएगा?

अब बात करते हैं उस सवाल कि रिजल्ट कब तक आएगा। मैंने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की पिछली भर्तियों के पैटर्न का गहराई से अध्ययन किया है। इस बार आंसर-की पर 26 मार्च 2026 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का समय दिया गया था। आपत्तियों को रिव्यू करने के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार होने में रेलवे ज्यादा समय नहीं लेता है।

लेकिन आपको यह भी ध्यान में रखना होगा कि कि रेलवे बैक टू बैक कई भर्तीयों की परीक्षाएं ले चुका है लेकिन किसी का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। मेरे अनुमान और रेलवे की मौजूदा हरकतों को देखते हुए, CBT-1 का रिजल्ट अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। आप अपना रिजल्ट सीधे rrbapply.gov.in पर चेक कर पाएंगे।

RRB ALP Cut Off 2026: कितने नंबर वाले हैं सेफ

आंसर की आने के बाद मैंने अलग-अलग जोन्स के हजारों छात्रों के माक्स का एनालिसिस किया है। 9,970 पदों और 15 गुना छात्रों के सेलेक्शन रूल के हिसाब से मेरा अनुमानित सेफ स्कोर कुछ इस प्रकार है। अगर आपके मार्क्स इस दायरे में बन रहे हैं, तो मेरी मानिए, आज से ही CBT-2 के ट्रेड और बेसिक साइंस की तैयारी में अपना जी-जान लगा दीजिए।

Category Cut Off Marks 
जनरल (UR)58 – 63
ओबीसी (OBC)54 – 58
ईडब्ल्यूएस (EWS)50 – 54
एससी (SC)45 – 50
एसटी (ST)40 – 45

निष्कर्ष

मेरा मानना है कि अगर आपके शिफ्ट हार्ड था और आपका नंबर काम आया है या ऊपर बताएंगे कट ऑफ के आसपास है तो आपको घबराने की बजाए CBT 2 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि आपके रिजल्ट का इंतजार भी बहुत ही जल्द खत्म होगा और CBT 2 की तैयारी शुरू कर दी जाएगी, तो आपके पास समय काफी कम बचेगा इसलिए अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RRB ALP 2026 CBT 1 का रिजल्ट कब तक घोषित होगा?

उत्तर: ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद, रेलवे द्वारा अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने की पूरी संभावना है।

Q2. CBT-2 के लिए कुल कितने छात्रों को पास किया जाएगा?

उत्तर: रेलवे के नियमों के अनुसार, कुल 9,970 रिक्तियों के 15 गुना छात्रों (यानी लगभग 1.5 लाख छात्रों) को CBT-1 से शॉर्टलिस्ट करके CBT-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts