Bihar Board 12th Topper List 2026: नमस्कार दोस्तों, जब से बिहार बोर्ड ने टॉपर की वेरिफिकेशन के लिए कॉल करना शुरू किया है इस परीक्षा में शामिल सभी बच्चों की धड़कन तेज हो गई है। कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है और अब सबसे रोमांचक चरण यानी ‘टॉपर वेरिफिकेशन‘ शुरू हो गया है। वेरिफिकेशन के लिए बच्चों को बिहार बोर्ड पटना ऑफिस बुलाया जा रहा है।
पिछले कई सालों से एजुकेशन और बोर्ड एग्जाम्स को कवर करने के मेरे अनुभव के अनुसार, यह वह समय होता है जब हर मेधावी छात्र यह सोचते है कि कहीं अगला कॉल उसे तो नहीं आने वाला। आइए जानते हैं कि Bihar Board 12th Topper List 2026: टॉपर वेरिफिकेशन में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में कौन मार रहा है बाजी?
Bihar Board 12th Topper List 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
| बोर्ड का नाम | बिहार बोर्ड (BSEB) |
| कक्षा | 12वीं (Intermediate) |
| लेटेस्ट अपडेट | टॉपर वेरिफिकेशन शुरू |
| रिजल्ट के संभावित तिथि | 20 से 25 मार्च 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | Bihar Board |
टॉपर वेरिफिकेशन कैसे होता है और क्या-क्या सवाल पूछे जाते हैं?
आपको बता दे की बोर्ड यह कदम रिजल्ट में प्रदर्शित बनाए रखने के लिए उठता है। रिजल्ट जारी करने से पहले, राज्य भर के संभावित टॉपर्स को सीधे पटना स्थित बोर्ड मुख्यालय बुलाया जाता है। यहां विषय के विशेषज्ञों की टीम इन छात्रों का एक छोटा सा इंटरव्यू लेती है। साथ ही,उनकी हैंडराइटिंग का मिलान उनकी मूल आंसर-शीट से किया जाता है। इससे यह पक्का हो जाता है कि परीक्षा उसी छात्र ने दी है।
यहाँ पढ़ें – Bihar Board 12th Topper Verification 2026: पटना से आने लगे कॉल, क्या आप भी हैं लिस्ट में?
मेरे अनुभव से, कई छात्रों के मन में यह डर रहता है कि इंटरव्यू में न जाने क्या सवाल पूछा जाएगा। लेकिन आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट्स मुख्य रूप से उन्हीं विषयों से बेसिक सवाल पूछते हैं, जिनकी परीक्षा आपने दी है। इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ आपकी बेसिक नॉलेज को जांचना होता है। वहां का माहौल काफी सपोर्टिव होता है और शिक्षक छात्रों का पूरा उत्साह बढ़ाते हैं।
किन जिलों के छात्रों का दिख रहा है दबदबा?
अभी तक जो अंदरूनी खबरें निकलकर सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी कुछ खास जिलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जमुई, पटना, मुजफ्फरपुर और नवादा जैसे जिलों के नाम चर्चा में हैं। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम के संभावित टॉपर्स को धीरे-धीरे पटना बुलाया जा रहा है। जैसे ही यह वेरिफिकेशन पूरा होगा, फाइनल बोर्ड टॉपर लिस्ट तैयार कर ली जाएगी।
यहाँ पढ़ें – इंटर पास छात्रों के लिए 25000 रुपये वाली स्कॉलरशिप का फॉर्म कैसे भरें?)
बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) का रिजल्ट कब आएगा?
अब आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि आखिर यह इंतज़ार कब खत्म होगा। टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में आमतौर पर 2 से 3 दिन का समय लगता है। इस हिसाब से पूरी उम्मीद है कि बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट 20 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। आपको बस अपनी नजर ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर बनाए रखनी है।
छात्रों के लिए मेरी एक खास सलाह
दोस्तों, जब तक रिजल्ट ऑफिशियल तरीके से घोषित नहीं हो जाता है, तब तक आप लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी फर्जी टॉपर लिस्ट पर भरोसा न करें। हमेशा अपनी जानकारी के लिए प्रामाणिक और आधिकारिक वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें। जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, हम सबसे पहले आपको अपडेट करेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 2026 कब आएगा?
उत्तर: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 से 25 मार्च 2026 के बीच जारी होने की पूरी उम्मीद है। टॉपर वेरिफिकेशन खत्म होते ही बोर्ड आधिकारिक डेट की घोषणा कर देगा।
Q2. बिहार बोर्ड इंटर टॉपर 2026 को सरकार की तरफ से क्या ईनाम मिलता है?
उत्तर: पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर को 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और किंडल ई-रीडर दिया जाता है। दूसरे और तीसरे स्थान वालों को भी क्रमशः 75 हजार और 50 हजार रुपये के साथ लैपटॉप मिलते हैं।

निशा सिंह सरकारी नौकरी (General Competition) के क्षेत्र में एक अनुभवी विशेषज्ञ और मार्गदर्शक हैं। पिछले कई वर्षों से स्वयं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के कारण, उन्हें इस क्षेत्र की बारीकियों और छात्रों के संघर्षों की गहरी समझ है। निशा पिछले 3 वर्षों से अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाखों छात्रों को सरकारी नौकरियों की सटीक अपडेट और तैयारी की रणनीतियाँ साझा कर रही हैं।
वर्तमान में, वह SRC News (Study Research Centre) के साथ बतौर लेखक (Author) जुड़ी हुई हैं, जहाँ उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों तक वैल्यूएबल, रिसर्च-बेस्ड और हाई-क्वालिटी कंटेंट पहुँचाना है। उनके लेख न केवल सूचनात्मक होते हैं, बल्कि उनमें उनके वर्षों के अनुभव का निचोड़ भी शामिल होता है।

