क्या सच में दोगुना मिलेगा बिहार पेंशन? अप्रैल 2026 में वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन क्यों रुका है? जानें सच्चाई।
नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी विधवा, विकलांग और बुजुर्गों को मिलने वाले इस महीने के पेंशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार बहुत ही जल समाप्त होने वाला है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा पद छोड़ने से पहले पेंशनधारियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।
पिछले कुछ दिनों से मेरे पास लगातार कई लोगों के सवाल आ रहे हैं कि इस महीने (अप्रैल) में उनके घर के बुजुर्गों, विधवा माताओं और विकलांग भाई-बहनों की पेंशन का पैसा खाते में क्यों नहीं आया। कई लोग डरे हुए हैं कि कहीं उनकी पेंशन हमेशा के लिए बंद तो नहीं हो गई।
पेंशन का पैसा क्यों नहीं मिल रहा है?
पेंशन का पैसा रुकने के पीछे कोई एक कारण नहीं है। मैंने जब विभागीय अपडेट्स और elabharthi.bihar.gov.in पोर्टल को गहराई से चेक किया, तो मुख्य रूप से दो बड़े कारण सामने आए:
1. नया वित्तीय वर्ष (New Financial Year):
सबसे पहला और आम कारण है नया वित्तीय वर्ष। जैसा कि आप सभी जानते हैं, 1 अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू हो चुका है। हर साल मार्च और अप्रैल के महीने में पुराने खातों का सेटलमेंट होता है और नए बजट को पास करके फंड आवंटित करने में सरकारी स्तर पर थोड़ा समय लग जाता है।
2. ई-केवाईसी (e-KYC) और जीवन प्रमाणीकरण:
यह दूसरा कारण सबसे ज्यादा गंभीर है। बिहार सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन लाभार्थियों ने अपना सालाना ‘जीवन प्रमाणीकरण’ (Life Certificate) ई-लाभार्थी पोर्टल पर अपडेट नहीं कराया है, उनका पैसा होल्ड कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड और NPCI से लिंक (Seeded) नहीं है, तो भी पेंशन का पैसा आपके खाते में नहीं आ पाएगा।
रुका हुआ पेंशन कब और कैसे मिलेगा?
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पेंशनधारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जितने भी मेरे पेंशनधारी भाई-बहन है उनके खाते में 10 में 2026 को इस महीने और अगले महीने यानी की 1100 + 1100 यानी कि पूरे 2200 रुपए के खाते में भेज दिए जाएंगे।
पेंशन पाने के लिए तुरंत करें ये काम
अपने नज़दीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाएँ और अपना फिंगरप्रिंट देकर e-KYC (जीवन प्रमाणीकरण) तुरंत पूरा करवाएं।
अपने बैंक की शाखा में जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका खाता Aadhaar Seeded है।
आप अपना स्टेटस खुद मोबाइल से elabharthi.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

हेलो दोस्तों, मैं पंकज कुमार हूँ! मुझे साइंस के फैक्ट्स, दुनिया के अनसुलझे रहस्य और महान लोगों की कहानियां एक्सप्लोर करना बहुत पसंद है। पिछले 5 सालों से मैं यही कर रहा हूँ और अब Study Research Centre के जरिए यह जानकारी आप तक ला रहा हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि आप तक 100% सही बात पहुँचे। अगर कहीं कोई कमी रह जाए, तो अपना दोस्त समझकर जरूर बताइयेगा, हम मिलकर सीखेंगे और सुधार करेंगे!
