Railway Group D Result 2026: नमस्ते दोस्तों, आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) की आंसर की (Answer Key) 17 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। अब तक आप लोगों ने अपने मार्क्स चेक कर लिए होंगे और पिछले साल की कट-ऑफ से तुलना करके यह अंदाजा लगा रहे होंगे कि आपका रिजल्ट आएगा या नहीं। अगर स्कोर थोड़ा कम है, तो शायद आप थोड़े निराश भी हो रहे होंगे।
लेकिन मेरा मानना है कि अभी आपको डरने या हताश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ‘जोन वाइज’ (Zone-wise) कट-ऑफ को समझना इतना आसान नहीं है। कट-ऑफ कई चीजों पर निर्भर करती है – जैसे वैकेंसी की संख्या, शिफ्ट का स्तर (Level), और सबसे महत्वपूर्ण ‘नॉर्मलाइजेशन’ (Normalization)। जब ये सब मिलता है, तब फाइनल कट-ऑफ निकल कर आती है।
Railway Group D Result 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
| संगठन | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| परीक्षा का नाम | रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 |
| आंसर की जड़ी तिथि | 17 फरवरी 2026 |
| रिजल्ट डेट | अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह में |
| आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
इन्हें भी पढ़ें – RRB NTPC Graduate Level Result 2026 Date: खत्म होने वाला है CBT-1 रिज़ल्ट का इंतज़ार, जानिए रिजल्ट कब आएगा?
नॉर्मलाइजेशन में कितने मार्क्स बढ़ेंगे?
पिछली बार की तुलना में, इस बार पेपर ‘मॉडरेट’ (Moderate) लेवल का था। लगभग सभी शिफ्टों के प्रश्न ‘Low to High’ रेंज में थे। अगर हम पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें, तो पिछली बार परीक्षा के अंतिम दिनों में पेपर बहुत कठिन हो गया था, जिस वजह से छात्रों को 12 से 15 नंबर तक नॉर्मलाइजेशन में मिले थे।
लेकिन, मेरे विश्लेषण और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार पेपर का स्तर (Level) लगभग समान रखा गया है। इसलिए इस बार उम्मीदवारों को नॉर्मलाइजेशन में 5 से 10 मार्क्स तक ही बढ़ने के चांस हैं।
Railway Group D Previous year Cut Off 2022
नीचे हमने प्रीवियस ईयर रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2022 के कट ऑफ की एक लिस्ट दी है जिसमें सबसे अधिक, मीडियम और सबसे कम कट ऑफ अंक देख सकते हैं। अगर आप ध्यान से देखे तो अधिकतम जनरल की कट ऑफ जो की नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के साथ 70.98 है और सबसे कम 40.00 है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आप सिलेक्टेड जून में है या नहीं।
| Zone | General | OBC | EWS | SC | ST |
| Chandigarh | 70.98 | 64.77 | 57.75 | 60.08 | 50.18 |
| Kolkata | 69.60 | 65.89 | 50.46 | 58.42 | 48.28 |
| Patna | 66.20 | 61.88 | 52.45 | 50.12 | 43.35 |
| Mumbai | 64.10 | 58.15 | 40.00 | 51.89 | 44.35 |
| Chennai | 60.95 | 49.89 | 40.00 | 49.89 | 43.58 |
Railway Group D Cut Off 2026 क्या रहेगा?
अभी जो नंबर आपने चेक किए हैं, वो आपके ‘Raw Marks‘ हैं। लेकिन आपका सिलेक्शन ‘Normalized Marks‘ पर होगा। अगर आपकी मार्क्स 50-55 के आसपास भी है तो भी आपका सिलेक्शन होने के चांस 70% से ऊपर है। चाहे आप किसी भी जोन में हो।
इन्हें भ पढ़ें – RRB ALP Result Date 2026: जाने कब आएगा रिजल्ट और कितने नंबर वाले का होगा सिलेक्शन
ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि 17 फरवरी 2026 को जब आपका उत्तर कुंजी जारी हुआ था मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर कम्युनिटी पोस्ट किया था जिसमें लोगों ने अपने मार्क्स का एवरेज सिलेक्ट किया है जिसमें अधिकतर स्टूडेंट 50 से 60 के बीच में आ रहे हैं। इस रिपोर्ट के साथ कट ऑफ तैयार नहीं करने सभी फैक्टर को एनालिसिस करने के बाद फाइनल कट ऑफ तैयार किया है जो इस प्रकार है_
- General (UR): अगर आपके काट-छांट कर 58-62 नंबर आ रहे हैं, तो आप सेफ जोन में हैं।
- OBC/EWS: 52-58 नंबर वाले छात्र अपनी दौड़ शुरू कर दें।
- SC/ST: अगर आप 45-50 नंबर के बीच हैं, तो भी उम्मीद पूरी है।
मेरी सलाह: YouTube पर ज्यादा वीडियो देखकर समय बर्बाद न करें। अगर आप इस रेंज में हैं, तो आज से ही ग्राउंड जाना शुरू करें।
Railway Group D Result 2026 कब आएगा?
आपको जानकर हैरानी होगी क्योंकि रेलवे पिछली भर्तियों की तरह इस बार भी रिजल्ट देने में ज्यादा देरी कर रहा है। एक तरह से देखा जाए तो रेलवे ने एग्जाम कैलेंडर परीक्षार्थियों को मूर्ख बनाने के लिए जारी किया है। क्योंकि एग्जाम कैलेंडर के अनुसार अब तक रिजल्ट जारी कर दिया जाना चाहिए था।
रेलवे सिर्फ ग्रुप डी परीक्षा की हे रिजल्ट अटका कर नहीं रखा है बल्कि रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के आसपास जितनी भर्ती परीक्षा हुई है उन सभी की आंसर की तो जारी हो चुकी है लेकिन रिजल्ट का कोई अता पता नहीं है।
लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है अभी हाल ही के लेटेस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड पर दबाव बढ़ रहा है क्योंकि रेलवे ग्रुप डी भारती में अन्य भारतीयों की तुलना में अधिक उम्मीदवार है इसलिए पूरी संभावना है कि आपका रिजल्ट अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
PET (Physical Efficiency Test) – सबसे महत्वपूर्ण चरण

रिजल्ट आते ही फिजिकल 15 से 20 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में नए और पुराने कुछ ऐसे अभ्यर्थी होते हैं जो सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि उन्हें लगता है “दौड़ तो मैं 10 दिन में निकाल लूंगा“। लेकिन मेरा यकीन मानिए, PET में 40% छात्र इसी ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से फेल हो जाते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट निकालने के बाद PT में बाहर न हो तो रिजल्ट आते ही तैयारी शुरू कर देना और यह आर्टिकल सेव कर लें, क्योंकि रिजल्ट के बाद आपको यही करना है:
PET Criteria (पुरुषों के लिए):
- 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर चलना (2 मिनट में)। बिना वजन नीचे गिराए।
- 1000 मीटर (1 किमी) की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
PET Criteria (महिलाओं के लिए):
- 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर चलना (2 मिनट में)।
- 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।
Document Verification (DV) और Medical
PET पास करने के बाद, रेलवे 1:1 के अनुपात में छात्रों को DV के लिए बुलाता है। यानी जितनी सीट, उतने ही बच्चे। अगर आप यहाँ तक पहुँच गए, तो समझो नौकरी पक्की है, बशर्ते आपके पास ये कागज हों चाहिए:
- 10th की मार्कशीट (नाम और जन्मतिथि में कोई गलती न हो)।
- OBC/SC/ST सर्टिफिकेट (रेलवे के फॉर्मेट वाला)।
- EWS सर्टिफिकेट (Current Financial Year का)।
- आधार कार्ड और 10-15 पासपोर्ट साइज फोटो।
Medical Standard: ग्रुप डी में सबसे ज्यादा पोस्ट Medical Category B1 और C1 की होती हैं। इसमें आपकी आँखों की जांच (Vision Test) सबसे महत्वपूर्ण होती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट कब आएगा?
उत्तर: पूरी संभावना है कि आपका रिजल्ट अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
Q2. रेलवे ग्रुप डी में PET के लिए कितना समय मिलता है?
उत्तर: रिजल्ट आने के बाद मुश्किल से 15 से 20 दिन का समय मिलता है। इसलिए रिजल्ट का इंतज़ार किए बिना अभी से प्रैक्टिस शुरू करना ही समझदारी है।

निशा सिंह सरकारी नौकरी (General Competition) के क्षेत्र में एक अनुभवी विशेषज्ञ और मार्गदर्शक हैं। पिछले कई वर्षों से स्वयं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के कारण, उन्हें इस क्षेत्र की बारीकियों और छात्रों के संघर्षों की गहरी समझ है। निशा पिछले 3 वर्षों से अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाखों छात्रों को सरकारी नौकरियों की सटीक अपडेट और तैयारी की रणनीतियाँ साझा कर रही हैं।
वर्तमान में, वह SRC News (Study Research Centre) के साथ बतौर लेखक (Author) जुड़ी हुई हैं, जहाँ उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों तक वैल्यूएबल, रिसर्च-बेस्ड और हाई-क्वालिटी कंटेंट पहुँचाना है। उनके लेख न केवल सूचनात्मक होते हैं, बल्कि उनमें उनके वर्षों के अनुभव का निचोड़ भी शामिल होता है।

