होमSarkari Jobs UpdateBihar Jeevika Result 2026: कब आएगा परिणाम? जानें कितनी मिलेगी सैलरी और...

Bihar Jeevika Result 2026: कब आएगा परिणाम? जानें कितनी मिलेगी सैलरी और इसमें क्या होता है काम?

Bihar Jeevika Result 2026: नमस्कार दोस्तों, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) द्वारा आयोजित 2747 पदों की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 18 दिसंबर 2025 को आंसर की जारी होने के बाद, अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं।

​आज के इस आर्टिकल में हम न सिर्फ Bihar Jeevika Result 2026 की संभावित तारीख की बात करेंगे, बल्कि यह भी जानेंगे कि जीविका में चयन के बाद आपका आपको क्या काम करना होता है और आपको कितनी सैलरी मिलेगी।

Bihar Jivika Result 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

संगठन का नाम बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS)
पदों की संख्या 2747 पद
परीक्षा तिथि 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025
आंसर की जारी 18 दिसंबर 2025
रिजल्ट कब जारी होगा फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह
आधिकारिक वेबसाइट brlps.in

​बिहार जीविका रिजल्ट 2026: ताजा अपडेट

​बिहार जीविका की परीक्षाएं 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। परीक्षा समाप्त होने के तीन दिन बाद 18 दिसंबर 2025 को आंसर के जारी कर दिया गया हैं। कम समय में उत्तर कुंजी जारी होने की वजह से उम्मीदवार परिणाम जल्दी जारी होने की आशा कर रहे हैं।

लेकिन, लेटेस्ट जानकारी के अनुसार विभाग के सूत्रों की मानें तो कॉपियों के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है। इसलिए उम्मीद है कि रिजल्ट फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट सबसे पहले बिहार जीविका के अधिकारी वेबसाइट brlps.in पर जारी किया जाएगा।

​चयन के बाद क्या होगा?

बहुत छात्र सिर्फ रिजल्ट तक ही सोचते हैं, और उन्हें लगता है कि रिजल्ट आएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सीधे उन्हें जॉइनिंग लेटर मिल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है असली प्रक्रिया रिजल्ट आने के बाद शुरू होता है।

रिजल्ट आने के बाद चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:

  • ​दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): इसमें आपके शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र और आधिकारिक नोटिस में बताए गए डॉक्यूमेंट की जांच होगी।
  • ​गांव में इंटर्नशिप (Village Internship): जीविका में कई कई ऐसे पद है जिन पर अगर आप सेलेक्ट होते हैं तो चयनित उम्मीदवारों को 15 से 45 दिनों की विलेज इंटर्नशिप पर भेजा जाता है। यह समझने के लिए होता है कि आप जमीनी स्तर पर काम कर पाएंगे या नहीं।
  • ​फाइनल जॉइनिंग: इंटर्नशिप की रिपोर्ट के आधार पर आपको फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाता है। यहां आपको डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर लगभग सभी बच्चे सेलेक्ट हो जाते हैं।

जीविका में क्या काम होता है?

जीविका के पदों पर आवेदन करने के बाद आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर जीविका में क्या काम होता है?

Bihar Jeevika Result 2026
Bihar Jeevika Result 2026

देखिए, जीविका (BRPS) में किसी भी पद पर चयनित होने के बाद, आपको मुख्य रूप से ग्रामीण गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देना होता है। आपके पद के अनुसार कार्य अलग हो सकते हैं, लेकिन मुख्य जिम्मेदारियां येही रहेंगी:

  • ​स्वयं सहायता समूहों (SHG) का गठन: ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर समूह बनाना और उन्हें संगठित करना।
  • ​वित्तीय समावेशन: समूहों को बैंकों से जोड़ना, ऋण दिलाना और बचत के प्रति जागरूक करना।
  • ​आजीविका संवर्धन: ग्रामीणों को खेती, पशुपालन या छोटे स्वरोजगार शुरू करने के लिए तकनीकी सहायता और ट्रेनिंग देना।
  • ​सरकारी योजनाओं का लाभ: राशन कार्ड, पेंशन और बीमा जैसी योजनाओं को पात्र परिवारों तक पहुँचाना।
  • ​डेटा प्रबंधन: समूहों की बैठकों का रिकॉर्ड रखना और प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करना।

​जीविका में सैलरी कितनी मिलती है?

यह सवाल के जीविका में कितनी सैलरी मिलती है काफी ज्यादा पूछा जाता है। नए छात्र यह जानने को काफी उत्सुक होते हैं। आपको बता दे की इसमें अलग-अलग पदों के लिए मानदेय (Honorarium) अलग-अलग होता है:

  • ​Community Coordinator (CC): ₹15,000 से ₹20,000 (लगभग)
  • ​Area Coordinator (AC): ₹20,000 से ₹25,000 (लगभग)
  • ​Office Assistant / IT Executive: ₹18,000 से ₹25,000 (पदानुसार)
  • ​Block Project Manager (BPM): ₹35,000 से ₹45,000 (योग्यता के आधार पर)

​इसके अलावा, आपको फील्ड विजिट के लिए मोबाइल अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस भी मिलता है।

​जीविका में करियर और प्रमोशन के अवसर

​जीविका बिहार सरकार का एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो वर्ल्ड बैंक द्वारा समर्थित है। यहाँ काम करने का अनुभव आपको भविष्य में UN (United Nations) या अन्य बड़ी NGO संस्थाओं में काम करने का मौका दिला सकता है। अगर आप ईमानदारी से काम करते हैं, तो हर 2-3 साल में आपका पद और सैलरी दोनों बढ़़ते हैं।

​हेल्पलाइन नंबर: किसी भी तकनीकी समस्या के लिए जीविका के आधिकारिक ईमेल it@brlps.in पर संपर्क करें।
​सावधानी: रिजल्ट के नाम पर किसी भी फर्जी वेबसाइट को अपना पर्सनल डेटा या पैसा न दें।

निष्कर्ष:

मेरा मानना है कि, नए छात्रों को रिजल्ट जारी होने की तारीख के बारे में पता करने के साथ चयन प्रक्रिया के विलेज इंटर्नशिप के बारे में विस्तार से जानकारी लेना चाहिए। क्योंकि बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों और छात्राओं के लिए ‘जीविका’ एक बेहतरीन अवसर है। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, हम यहां Direct Link अपडेट कर देंगे।

अगर बिहार में सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे हैं और शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपको Bihar Deled Entrance Exam 2026 का यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए।

​अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. बिहार जीविका रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

उत्तर: रिजल्ट चेक करने के लिए आपको brlps.in के ‘Career’ सेक्शन में जाना होगा और अपना एप्लीकेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

Q2. क्या जीविका की नौकरी परमानेंट है?

उत्तर: जीविका में नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट (Contractual) आधार पर होती हैं, लेकिन आमतौर पर संतोषजनक काम होने पर इसे हर साल रिन्यू कर दिया जाता है और यह लंबे समय तक चलती है।

Q3. मेरिट लिस्ट किस आधार पर बनती है?

उत्तर: मेरिट लिस्ट आपके लिखित परीक्षा (CBT) के अंकों और आपकी कैटेगरी (आरक्षण) के आधार पर तैयार की जाती है।​

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts

History of Bhagat Singh: महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की सच्ची कहानी और अनसुने तथ्य

History of Bhagat Singh: नमस्कार दोस्तों, शहीद-ए-आजम भगत सिंह—एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही रगों में देशभक्ति का खून दौड़ने लगता है। मात्र 23...