होमSarkari Jobs UpdateBihar Deled Entrance Exam Date 2026: परीक्षा कब होगी? 2nd डमी एडमिट...

Bihar Deled Entrance Exam Date 2026: परीक्षा कब होगी? 2nd डमी एडमिट कार्ड में ये गलती मत करना

Bihar Deled Entrance Exam Date 2026: नमस्कार दोस्तों, आप सबको पता होगा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एक बार फिर छात्रों को राहत दी है। बोर्ड ने दूसरी बार (2nd Time) डमी एडमिट कार्ड जारी किया है, जिसे आप 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक डाउनलोड करके उसमें सुधार कर सकते हैं।

​जिन छात्रों ने पहली बार (28 जनवरी से 2 फरवरी के बीच) अपना डमी एडमिट कार्ड चेक करके करेक्शन करवा लिया था, वे अब निश्चिंत होकर नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि जानना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है उस परीक्षा में बैठने के लिए ‘सही एडमिट कार्ड’ का होना।

​भले ही आपने पहले सुधार कर लिया हो, लेकिन रिस्क क्यों लेना? मेरा सुझाव है कि दूसरी बार जारी किए गए डमी एडमिट कार्ड को भी एक बार चेक जरूर कर लें। आज के इस आर्टिकल में हम Bihar Deled Entrance Exam Date 2026 के बारे में तो बात करेंगे ही, साथ ही अगर आप 2026 में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो अंतिम दिनों की रणनीति भी साझा करेंगे।

Bihar Deled Entrance Exam Date 2026: संक्षिप्त विवरण

संगठन का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नाम Bihar Deled Entrance Exam 2026
डमी एडमिट कार्ड जारी (पहली बार) 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026
डमी एडमिट कार्ड जारी (दूसरी बार) 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि (प्रथम बार) 19 जनवरी से 18 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि फरवरी 2026 (संभावित)
एडमिट कार्ड (प्रथम बार) 10 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड फरवरी 2026 प्रथम सप्ताह

Bihar Deled Entrance Exam Date 2026: परीक्षा कब होगी? (मेरा अनुमान)

दोस्तों, बोर्ड ने पहले एक डमी एडमिट कार्ड जारी किया था, और अब यह दूसरा (2nd) जारी किया है। इसका सीधा मतलब है कि बोर्ड अब परीक्षा लेने की तैयारी शुरू कर चुका है। क्योंकि अगर हम हाल ही के रिपोर्ट देखें तो, बोर्ड ने पहले नोटिस में डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के अंतिम तिथि से 17 दिन बाद, 19 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक परीक्षा डेट घोषित कर दी थी।

Bihar Deled Entrance Exam Date 2026
Bihar Deled Entrance Exam Date 2026

लेकिन, इसी बीच दूसरी बार 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026 को फिर से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सुधार की प्रक्रिया की डेट जारी कर दी है। इससे अनुमान लगाया जाए तो, बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026, फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह, यानी के 27 फरवरी 2026 के आसपास आयोजित किया जा सकता है।

Bihar Deled Admit Card 2026: कब जारी होगा?

ऐसे ही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड पहली जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सुधार करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 से 8 दिन बाद, 10 फरवरी 2026 को जारी किया जाना था। लेकिन दूसरी बार डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन करने की नई तिथि 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026 जारी की गई है।

अब इस पैटर्न को देखे तो डमी एडमिट कार्ड में सुधार के अंतिम तिथि 10 फरवरी से 8 दिन बाद यानी की 18 फरवरी 2026 के आसपास उम्मीदवारों का ओरिजिनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए सही एडमिट कार्ड की जरूरी होगी इसलिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड क्यों खास है? नीचे जान सकते हैं।

​सावधान! यह दूसरा डमी एडमिट कार्ड क्यों खास है?

​बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सुधार करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 तय की गई है। मेरा मानना है की आपको अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए। कई बार आखिरी दिन सर्वर डाउन हो जाता है और छात्र परेशान होते रहते हैं। इसलिए, अभी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और अपने नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, और खासकर अपनी Category को 10वीं की मार्कशीट से मिला लें।

Bihar Deled Entrance Exam Date 2026
Bihar Deled Entrance Exam Date 2026

अक्सर मैंने अनुभव किया है कि कई बार होनहार छात्र सिर्फ़ इसलिए परीक्षा से बाहर हो जाते हैं क्योंकि उनके डाक्यूमेंट्स में कोई न कोई छोटी सी गलती रह जाती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों के हित में दूसरा (2nd) डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। याद रखिये, यह गलतियों को सुधारने का अंतिम अवसर हो सकता है।

​सुधार कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

​अगर आपको चेक करने पर कोई गलती मिलती है, तो घबराएं नहीं। सुधार की प्रक्रिया बहुत सरल है। बस आपको www.bsebdeled.com पर जाना है और इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • ​सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Login‘ पर क्लिक करें।
  • ​अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड (जो फॉर्म भरते समय बनाया था) डालकर लॉगिन करें।
  • ​वहां आपको ‘Second Dummy Admit Card‘ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • ​’Edit Details‘ में जाकर गलती सुधारें और फाइनल सबमिट कर दें।

​जरूरी बात: सुधार करने के बाद उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव करके जरूर रखें। यह भविष्य में सबूत के तौर पर काम आएगा।

​अगले 20 दिनों की रणनीति: क्या पढ़ें, क्या छोड़ें?

​यह समय अब नई किताबें खरीदने का नहीं है। मैंने देखा है कि जो छात्र अंत समय में बहुत ज्यादा स्टडी मटेरियल जमा कर लेते हैं, वो कन्फ्यूज हो जाते हैं। मेरी आपको सलाह है:

  • ​रिवीजन ही सफलता की कुंजी है: आपने जो अब तक पढ़ा है, उसे बार-बार दोहराएं।
  • ​मॉक टेस्ट (Mock Test): रोज एक प्रैक्टिस सेट लगाएं। इससे आपको टाइम मैनेजमेंट का पता चलेगा।
  • ​नेगेटिव मार्किंग: अगर तुक्का लगाने की आदत है, तो उसे अभी छोड़ दें। एक-एक नंबर आपके सरकारी कॉलेज के सपने को पूरा कर सकता है या तोड़ सकता है।

​निष्कर्ष

​दोस्तों, सबसे पहले आप 10 फरवरी की तारीख को डायरी में नोट कर लें और आज ही अपना डमी एडमिट कार्ड चेक कर लें। क्योंकि बोर्ड ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। कभी भी परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड को लेकर नोटिस जारी हो सकता है। अगर आपको वेबसाइट लॉगिन करने में या सुधार करने में कोई भी दिक्कत आ रही है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। मैं और मेरी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. बिहार D.El.Ed 2026 का फाइनल एडमिट कार्ड कब आएगा?

उत्तर: 2nd डमी एडमिट कार्ड की प्रक्रिया के बाद, फाइनल एडमिट कार्ड 18 से 20 फरवरी 2026 के बीच जारी होने की संभावना है।

Q2. परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?

उत्तर: बिहार D.El.Ed की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में होती है।

Q3. बिहार Deled 2026 एंट्रेंस परीक्षा कब होगी?

उत्तर: बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026, फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह, यानी के 27 फरवरी 2026 के आसपास आयोजित किया जा सकता है।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts

Bihar Jeevika Result 2026: कब आएगा परिणाम? जानें कितनी मिलेगी सैलरी और इसमें क्या होता है काम?

Bihar Jeevika Result 2026: नमस्कार दोस्तों, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) द्वारा आयोजित 2747 पदों की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों...