Home Uncategorized SHSB Bihar ANM Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? कट-ऑफ? जानें नॉर्मलाइजेशन में...

SHSB Bihar ANM Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? कट-ऑफ? जानें नॉर्मलाइजेशन में कितना बढ़ेगा नबर

0
2
SHSB Bihar ANM Result 2026
SHSB Bihar ANM Result 2026

SHSB Bihar ANM Result 2026: नमस्कार दोस्तों बिहार स्वास्थ्य समिति (SHSB) द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 08/2025 के अंतर्गत एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) के 5,006 पदों के लिए जो लिखित 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 आयोजित किया गया है। इस परीक्षा में शामिल लगभग सभी उम्मीदवारों को अपने परिणामों का इंतजार बेसब्री से है। लेकिन कुछ ऐसे छात्र हैं जिनके मार्क्स कम है वह नॉर्मलाइजेशन और कट ऑफ को लेकर चिंतित है। 

इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट डेट के संभावित तिथि के बारे में बताएंगे इसके साथ ही जिन छात्रों के मार्क्स कम है और उनको अपने चयन का चिंता है उनको परीक्षा के कट ऑफ और शिफ्ट के अनुसार नॉर्मलाइजेशन के बारे में बताएंगे। अगर आप भी यह सभी जानकारी विस्तार से चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

SHSB Bihar ANM Result 2026 : Overview

संगठन का नाम बिहार स्वास्थ्य समिति (SHSB)
पद का नाम एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife)
कुल पद 5006
परीक्षा तिथियां 17, 18 और 19 दिसंबर 2025
आंसर की जारी होने की तिथि 26 दिसंबर 2025
रिजल्ट की संभावित तिथि जनवरी 2026 का अंतिम सप्ताह

​नॉर्मलाइजेशन (Normalization) में कितने बढ़ेंगे नंबर

तीन दिनों में आयोजित इस परीक्षा में जिन छात्रों के मार्क्स कम आए हैं उनके मन में यह सवाल है कि नॉर्मलाइजेशन में कितना मार्क्स बढ़ेगा। नॉर्मलाइजेशन में बढ़ाने वाले मार्क्स को समझने से पहले यह समझना जरूरी है कि इन तीन दिनों में आयोजित परीक्षा में आप जिस शिफ्ट में परीक्षा दिए हैं वह शिफ्ट कठिन था या आसन। अगर कठिन था तो आपके मार्क्स जरूर बढ़ेंगे। पिछले वर्षों के रिपोर्ट के अनुसार नॉर्मलाइजेशन में लगभग 5 से 10 मार्क्स तक बढ़ते हैं। 

इसके अलावा आपको यह समझना होगा कि आपको मार्क्स सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं मिलता है बल्कि इसके कई चरण है।

  • CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा): यह परीक्षा है सिर्फ 60 अंकों के लिए आयोजित किए जाते हैं।
  • उच्चतर शिक्षा (Higher Qualification): अधिकतम 15 अंक (जैसे GNM/B.Sc Nursing)।
  • कार्य अनुभव (Work Experience): बिहार सरकार के अस्पतालों में संविदा पर कार्य करने वालों को प्रति वर्ष 5 अंक (अधिकतम 25 अंक) दिए जाएंगे।

अनुमानित कट-ऑफ 2026 (Expected Cut-off)

आपको बता दें कि नीचे दिया गया कट ऑफ अनुमानित है। इसमें अंको का उतार चढ़ाव हो सकता है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और कोई अन्य जिलों के छात्रों और न्यूज़ मीडिया के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है। आधिकारिक कट ऑफ रिजल्ट जारी होने के साथ जारी किया जाता है। नीचे अनुमानित कट ऑफ कैटिगरी अनुसार देख सकते हैं।

कैटिगरी अनुमानित कट ऑफ
UR (अनारक्षित वर्ग) 42 – 46 अंक
BC (पिछड़ा वर्ग) 39 – 42 39 – 42 अंक
EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) 37 – 40 अंक
SC (अनुसूचित जाति) 33 – 35 अंक
ST (अनुसूचित जनजाति) 32 – 34 अंक
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर) 38 – 41 अंक

Note: नए छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि पुराने छात्र के पास अनुभव होने का एडवांटेज है। जो की 5 25 नंबर मिलता है। इसलिए नए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा में कम से कम 45 प्लस का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए।

SHSB Bihar ANM Result 2026: रिजल्ट कब आएगा?

आपको बता दे की आधिकारिक तौर पर बिहार स्वास्थ्य समिति (SHSB) की ओर से परिणाम और परिणाम तिथि को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। लेकिन आप लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। आमतौर पर परीक्षा होने से डेढ़ महीने और आंसर की जारी होने से एक महीने पहले परिणाम जारी कर दिया जाता है। इसलिए उम्मीद है कि रिजल्ट जनवरी 2026 का अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाए।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आप सबसे पहले अपना परिणाम देखना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट shsb.bihar.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

निष्कर्ष:

दोस्तों अनुभवी उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अफसर है। लेकिन फिर भी अगर आपने पहली बार एनएम 5,006 पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी है और आपका स्कोर ऊपर दिए गए कट ऑफ के आसपास है तो आप अपने दस्तावेज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रख सकते हैं।

Result Check  Link Available Soon 
Official website  Click Here

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here