होमLatest UpdateSchool Holidays 2026: स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी कब से होगी शुरू...

School Holidays 2026: स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी कब से होगी शुरू और कितने दोनों की होगी?

School Holidays 2026: भारत के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को साल भर की मेहनत और Annual Exams देने के बाद राहत पाने के लिए गर्मियों की छुट्टी का इंतजार बेसब्री से रहता है। क्योंकि यही वह समय है जब बच्चों को काफी लंबी छुट्टी देखने को मिलती है। ऐसे में अधिकतर बच्चे साल शुरू होते ही Summer Vacation कब शुरू होगा और कितने दिनों की होगी, यह जानना चाहते हैं।

​इसलिए इस वर्ष सभी स्कूली बच्चों को School Holidays 2026 कब से मिलेगी और कितने दिनों की मिलेगी, आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से बताने जा रहे हैं। यहां हम सिर्फ छुट्टियों की बात नहीं, बल्कि छुट्टियों के दौरान पढ़ाई का तरीका, गर्मी में स्वस्थ कैसे रहें और गर्मी का मजा कैसे उठाएं, इन सभी के बारे में बात करेंगे।

​आपके स्कूलों में कब होगी गर्मियों की छुट्टी

​मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। अभी हल्की ठंड की विदाई हो रही है और जल्द ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मियों का असर काफी बढ़ जाता है। जब स्कूलों में बच्चों को पढ़ना और पढ़ाना मुश्किल होने लगता है, तब जिला, राज्य या भारत सरकार द्वारा गर्मियों की छुट्टी का ऐलान किया जाता है।

​आपको बता दें कि गर्मियों की छुट्टी पूरे देश भर में निश्चित नहीं होती है। क्योंकि जगह के अनुसार गर्मियों का असर अलग-अलग होता है। कहीं किसी जिले में गर्मी काफी अधिक होती है तो कहीं किसी राज्य में। जब गर्मियों का असर काफी बढ़कर पूरे भारत के बच्चों को परेशान करता है, तब यह छुट्टी केंद्रीय स्तर पर जारी की जाती है। इसलिए आपके जिले या स्कूल में गर्मियों की छुट्टी कब शुरू होगी, यह वहां गर्मी के स्तर पर निर्भर करेगा।

​इस वर्ष लगभग कितने दिनों की होगी गर्मी की छुट्टी

​दिल्ली और उत्तर भारत में स्कूल हॉलिडे का अपडेट आमतौर पर भारत की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों (जैसे यूपी, बिहार, राजस्थान) में गर्मी का प्रकोप मई और जून में सबसे ज्यादा होता है।

​शिक्षा विभाग के सामान्य कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली में 11 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने की संभावना है, जो 30 जून 2026 तक चल सकती हैं। यानी इस बार भी बच्चों को लगभग 50 दिनों की लंबी छुट्टी मिल सकती है।

​ध्यान दें: यह तारीखें अभी संभावित हैं। आधिकारिक घोषणा अप्रैल महीने में की जाएगी। जैसे ही Department of Education (DoE) का सर्कुलर आएगा, हम आपको सबसे पहले अपडेट करेंगे।

​क्यों जरूरी हैं गर्मी की छुट्टियां?

School Holidays 2026
School Holidays 2026

​स्कूलों में लंबी छुट्टियों का निर्णय बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर लिया जाता है। इंद्रप्रस्थ के एक स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि “मई-जून में तापमान 45-50 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में बच्चों का स्कूल आना-जाना उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खासकर वे बच्चे जो पैदल या साइकिल से स्कूल आते हैं, उन्हें Heatwave (लू) लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।” इसलिए, प्रशासन पहले ही छुट्टियों का कैलेंडर तैयार कर लेता है ताकि बच्चों की पढ़ाई और सेहत का संतुलन बना रहे।

​गर्मियों की छुट्टी में भी पढ़ सकते हैं बच्चे

​गर्मियों की छुट्टी एक तरफ और पढ़ाई एक तरफ। बच्चों को छुट्टियों में पढ़ाई का नुकसान न हो, इसका इंतजाम कोरोना काल से ही शुरू हो चुका है। कोरोना के दौरान बच्चों की पढ़ाई बंद न हो, इसके लिए अधिकतर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास चलाना शुरु कर दी थी। इसी का फायदा अब वे गर्मी की छुट्टियों में उठाएंगे।

​अब स्कूल बंद होने का मतलब यह नहीं है कि पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाएगी। आने वाली गर्मी की छुट्टियों के लिए भी कई सरकारी और प्राइवेट स्कूल Online Classes की योजना बना रहे हैं। इसका उद्देश्य यह है कि लंबी छुट्टियों के कारण बच्चों की पढ़ाई की लय (Flow) न टूटे। जिन बच्चों के पास ऑनलाइन सुविधा नहीं है, उनके लिए स्कूल द्वारा ‘हॉलिडे होमवर्क’ और प्रोजेक्ट्स दिए जाएंगे।

​गार्जियन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

​गार्जियन को चाहिए कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को सिर्फ पढ़ने के लिए प्रेशर देने के बजाय उन्हें खेलकूद और मस्ती वाली जगहों पर ले जाएं, जहां गर्मी का असर कम हो। हर समय पढ़ाई करने से उनका पढ़ाई में मन लगना कम हो जाएगा। इसके लिए आप बच्चों को कुछ नया सिखाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसके अलावा इन बातों का ध्यान जरूर रखें:

  • ​सेहत का ध्यान: गर्मी का असर बच्चों पर कम हो, इसके लिए उन्हें तरल पदार्थ, पानी युक्त फल, दही और पानी देते रहें। इसके अलावा बच्चे दोपहर में तेज धूप में बाहर न खेलें, इसका भी ध्यान रखें।
  • ​नई स्किल: इन छुट्टियों का उपयोग बच्चों को कोई नई स्किल (जैसे पेंटिंग, कंप्यूटर, कोडिंग) सिखाने में करें। इससे बच्चों को पढ़ाई में मन भी लगेगा और उन्हें कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

​जल्द जारी होगा आधिकारिक नोटिफिकेशन

​जिन छात्रों को लग रहा है कि अभी कोई सूचना नहीं आई है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे ही आपकी परीक्षाएं खत्म होंगी और नया सत्र (New Session) शुरू होगा, उसके कुछ ही दिनों बाद गर्मी की स्थिति को देखते हुए School Holidays की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण: अगर आपने अभी-अभी 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी है, तो खाली बैठने के बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। National Scholarship Portal (NSP) पर कई स्कॉलरशिप फॉर्म जल्द ही ओपन होने वाले हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार ₹10,000 से ₹25,000 तक की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए NSP Scholarship Online जरूर चेक करें।

​अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. ​Q1. 2026 में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू होंगी?

उत्तर: भारत के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां मार्च 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चल सकती हैं।

Q2. स्कूल की छुट्टियां कितने दिनों की होती हैं?

उत्तर: आमतौर पर गर्मियों की छुट्टियां 45 से 50 दिनों की होती हैं, जो जिलों और राज्यों राज्यों के अनुसार म,ई और जून के महीने में दी जाती हैं।

​Q3. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कितने दिन की छुट्टी होगी?

दिल्ली में आमतौर पर 11 मई से 30 जून तक लगभग 50 दोनों का गष्मकालीन अवकाश होता है।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts

Bihar Jeevika Result 2026: कब आएगा परिणाम? जानें कितनी मिलेगी सैलरी और इसमें क्या होता है काम?

Bihar Jeevika Result 2026: नमस्कार दोस्तों, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) ने 11 फरवरी 2026 को विभिन्न पदों (जैसे BPM, Accountant, और Livelihood...