होमLatest UpdateMahindra Thar 5-Door (Armada) लॉन्च हुआ Scorpio-N की लोटिया डूबने, नए फीचर्स...

Mahindra Thar 5-Door (Armada) लॉन्च हुआ Scorpio-N की लोटिया डूबने, नए फीचर्स और कीमत ने मचाया तहलका!

Mahindra Thar 5-Door (Armada): नमस्कार दोस्तों! अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश कर रहे हैं जिसमें आप अपनी फैमिली के साथ सफर भी करें, ऑफ-रोडिंग का मजा भी लें और सड़क पर आपका स्टेटस भी कम न हो, तो आपके लिए लॉन्च हो चुकी है महिंद्रा की Mahindra Thar 5-Door (Armada)। इसके नए फीचर्स और कीमत ने इस समय एसयूवी मार्केट में तहलका मचा दिया है। आज के इस आर्टिकल में हम इस गाड़ी के फीचर्स, इसकी कीमत और अपना अनुभव भी शेयर करेंगे। साथ ही, हम इसकी तुलना Scorpio-N से भी करेंगे।

​मेरा मानना है कि गाड़ी में मौजूद फीचर्स और स्पेसिफिकेशन जितने महत्वपूर्ण हैं, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है उस गाड़ी को चलाने के बाद मिलने वाला अनुभव या परफॉर्मेंस। इसलिए आज हम सिर्फ इसके फीचर्स के बारे में नहीं जानेंगे, बल्कि इसे चलाने का असली अनुभव कैसा है, इस पर भी बात करेंगे। साथ ही इस गाड़ी में क्या कमियां हैं, उन्हें भी देखेंगे। आपको यह गाड़ी क्यों लेनी चाहिए और क्यों नहीं, आइए जानते हैं विस्तार से।

Mahindra Thar 5-Door (Armada) : संक्षिप्त विवरण

फीचर थार 5- डोर (Armada)
लंबाई/व्हीलबेस बढ़ा हुआ (longer Wheelbase)
दरवाजों की संख्या 4 दरवाजे + टेलगेट
बैठने की क्षमता 5 लोग (आरामदायक एंट्री)
सनरूफ उपलब्ध (सिंगल पैंन/ पैनोरमिक)
रेयर AC इवेंट्स उपलब्ध (बेहतरीन कलिंग)
इंफोर्टमेंट 10.25 इंच बड़ी स्क्रीन
मुख्य इस्तमाल फैमिली ट्रिप और डेली यूज

किस वजह से है यह इतना खास

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब से महिंद्रा थार लॉन्च हुई है, लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि यह गाड़ी एक अलग ही ‘स्टेटस सिंबल’ बन गई है। इसकी जबरदस्त ऑफ-रोडिंग क्षमता के दम पर इसने सड़कों पर ऐसी पहचान बनाई है कि लोग इसे मुड़कर देखने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन फिर भी इसमें कुछ कमियां थीं, जिसकी वजह से लोग इसे Scorpio-N से तुलना करते वक्त मिस करते थे।

​लेकिन 2026 में महिंद्रा ने Mahindra Thar 5-Door (Armada) को लॉन्च कर न केवल उन कमियों को दूर किया है, बल्कि सच कहें तो Scorpio-N की लुटिया ही डुबा दी है। यह नई थार अब सिर्फ एडवेंचर तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि एक लग्जरी फैमिली बीस्ट बन चुकी है। चलिए, पहले इसके फीचर्स को देखते हैं, फिर इसके चलाने के अनुभव और कमियों पर बात करेंगे।

​1. डिजाइन और लुक: ‘रफ’ भी और ‘क्लासी’ भी

Mahindra Thar 5-Door
Mahindra Thar 5-Door

महिंद्रा थार हमेशा से अपनी मजबूती के लिए जानी जाती रही है, लेकिन 5-डोर मॉडल में कंपनी ने एक बड़ी चुनौती को स्वीकार किया है – इसे फैमिली के लिए आरामदायक बनाना और साथ ही इसकी दबंगई को बरकरार रखना। जब आप इसे सड़क पर चलते देखते हैं, तो इसका बढ़ा हुआ आकार और चौड़ा स्टांस आपको अपनी ओर आकर्षित करता है। महिंद्रा ने यहाँ सिर्फ दो दरवाजे नहीं जोड़े हैं, बल्कि इसके हर कोने को प्रीमियम टच देने की कोशिश की है।

  • नया ग्रिल और LED सेटअप: इसमें आपको सिग्नेचर 7-स्लॉट ग्रिल के साथ नए C-शेप्ड LED DRLs और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं, जो इसे 3-डोर मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।
  • ​एलॉय व्हील्स: इसमें 19-इंच के नए डायमंड-कट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो सड़क पर इसकी पकड़ और ‘रोड प्रेजेंस’ को जबरदस्त बनाते हैं।

​2. इंटीरियर और कंफर्ट: जहाँ महिंद्रा ने बाजी मार ली

Mahindra Thar 5-Door (Armada)
Mahindra Thar 5-Door (Armada)

​पुरानी थार में सबसे बड़ी शिकायत ‘जगह’ और ‘फीचर्स’ की थी। लेकिन 5-डोर मॉडल में महिंद्रा ने इसे एक फैमिली लग्जरी एसयूवी की तरह बनाया है और यहीं उन्होंने बाजी मार ली है। इसके इंटीरियर में अब सॉफ्ट-टच मटेरियल और आधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।

  • ​सनरूफ का जादू: भारतीय ग्राहकों की पसंद को देखते हुए पहली बार थार में सिंगल-पैन सराउंड सनरूफ (या कुछ लीक्स के अनुसार पैनोरमिक सनरूफ) दिया जा रहा है।
  • ​10.25-इंच टचस्क्रीन: इसमें नया बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है।
  • ​रियर कंफर्ट: पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अब अलग से AC वेंट्स और पर्याप्त लेगरूम दिया गया है, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए बेहतरीन बनाता है।

​3. इंजन और परफॉर्मेंस: ताकत में कोई समझौता नहीं

​महिंद्रा ने इसमें आपके भरोसे को बरकरार रखते हुए वही इंजन इस्तेमाल किए हैं जो Scorpio-N और XUV700 को पावर देते हैं, लेकिन थार के मिजाज के हिसाब से उन्हें थोड़ा बेहतर किया गया है। यानी की इसके इंजन और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं।

  • 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन: यह उन लोगों के लिए है जिन्हें लंबी दूरी तय करनी है और टॉर्क की जरूरत है।
  • ​2.0 लीटर mStallion पेट्रोल इंजन: यह इंजन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रिफाइंड और तेज परफॉर्मेंस चाहते हैं।
  • ​4WD vs RWD: सबसे अच्छी बात यह है कि महिंद्रा इसे 4X4 (ऑफ-रोड लवर्स के लिए) और 4X2 (शहर में चलाने वालों के लिए) दोनों विकल्पों में पेश कर रही है, जिससे इसकी कीमत काफी प्रतिस्पर्धी हो जाएगी।

​4. सुरक्षा: सुरक्षा के मामले में ‘नो कॉम्प्रोमाइज’

Mahindra Thar 5-Door (Armada)
Mahindra Thar 5-Door (Armada)

मेरा मानना है कि गाड़ी में मौजूद फीचर्स से ज्यादा महत्वपूर्ण गाड़ी चलाने का अनुभव होता है। लेकिन इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होता है ‘Car Safety’ इसलिए महिंद्रा कंपनी ने थार 5-डोर को अपनी ‘सुरक्षित भारत’ की मुहिम को कायम रखा है। इसमें आपको सेफ्टी के वे सारे फीचर मौजूद है जो Scorpio-N में दी गई है।

  • ​ADAS (Advanced Driver Assistance Systems): इसमें लेवल 2 ADAS मिलने की पूरी संभावना है, जिसमें इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
  • ​6 एयरबैग्स: स्टैंडर्ड के तौर पर सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक्स और 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है।

​किसे खरीदनी चाहिए Mahindra Thar 5-Door (Armada)?

अगर आप सिर्फ ऑफिस जाने-आने या वीकेंड्स पर पहाड़ों या खेत की सड़कों पर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एसयूवी बेस्ट विकल्प होगा। लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी कम तेल में ज्यादा माइलेज दे तो शायद आपको इसके हाइब्रिड विकल्पों का इंतजार करना चाहिए। अगर आपके लिए बजट मायने नहीं रखती है तो आप यह गाड़ी खरीद सकते हैं। बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार थार 5-डोर की शुरुआती कीमत ₹15 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए ₹20 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है। जो की Scorpio-N के लगभग बराबर है।

Mahindra Thar 5-Door (Armada) पर मेरा ओपिनियन

देखिए अभी मैंने यह गड़ी नहीं ली हैं लेकिन मेरे रिश्तेदारी में जिन लोगों ने इस गाड़ी को खरीदा है उनके ओपिनियन और अपने अनुभव को जोड़ने के बाद मुझे कुछ कमियां नजर आई हैं:

  • इस गाड़ ऊंचाई के कारण तेज मोड़ों पर थोड़ा ‘बॉडी रोल’ महसूस होता है।
  • अधिक हाइट होने की वजह से बुजुर्गों को चढ़ने उतरने में थोड़ी दिक्कत होती है।
  • बड़ी साइज के कारण पतली गलियों में पार्क करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
  • अगर आपके घर में सात लोग हैं तो महिंद्र थर 5-डोर 5 सीटर ही आती है।

​निष्कर्ष

​मेरा मानना है कि Mahindra Thar 5-Door (Armada) में वह सभी फीचर मौजूद है जो स्कॉर्पियो N में है अगर आप थोड़ी-बहुत कर्मियों को नजर अंदाज कर ऑन रोड स्वैग दिखाना चाहते हैं और आपके बजट में है तो यह गाड़ी आपके लिए बेहतर साबित हगी। ऊपर हमने इस गाड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। अगर आप इसके बारे में और कुछ जानना चाहते हैं तो नीचे हमें कमेंट कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जने वालें सवाल (FAQs)

1. क्या थार 5-डोर में सनरूफ मिलता है?

उत्तर: जी हाँ, महिंद्रा थार 5-डोर में पहली बार सिंगल-पैन सनरूफ दिया गया है, जो इसे फैमिली के लिए और भी आकर्षक बनाता है।

2. थार 5-डोर की शुरुआती कीमत क्या हो सकती है?

उत्तर: बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत ₹15 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए ₹20 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।

3. क्या यह गाड़ी 7-सीटर विकल्प में भी उपलब्ध है?

उत्तर: फिलहाल महिंद्रा थार 5-डोर (Armada) को 5-सीटर विकल्प में ही पेश किया गया है। 7-सीटर के लिए Scorpio-N अभी भी बेहतर विकल्प है।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts

Bihar Jeevika Result 2026: कब आएगा परिणाम? जानें कितनी मिलेगी सैलरी और इसमें क्या होता है काम?

Bihar Jeevika Result 2026: नमस्कार दोस्तों, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) द्वारा आयोजित 2747 पदों की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों...