होमSarkari Jobs UpdateDelhi Police HCM Result 2026: यहाँ देखें रिजल्ट डेट, सेफ स्कोर (Cut...

Delhi Police HCM Result 2026: यहाँ देखें रिजल्ट डेट, सेफ स्कोर (Cut Off) और फिजिकल तैयारी टिप्स

Delhi Police HCM Result 2026: नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सबको पता है कि 5 फरवरी 2026 को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) का उत्तर कुंजी जारी कर दिया गया है। अगर आप सब ने अपना उत्तर कुंजी चेक कर लिया है और किसी प्रश्न पर आपत्ति है तो निश्चित समय से पहले आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

​अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि Result कब आएगा और फिजिकल की तैयारी के लिए कितने नंबर होना जरूरी है? इसी के साथ एक सवाल यह भी है कि क्या Delhi Police Constable Result 2026 में जो धांधली हुआ है इसमें भी ऐसा कुछ हुआ है क्या? घबराइए नहीं, आज इस आर्टिकल में हम इन सभी प्रश्नों के उत्तर रिपोर्ट के अनुसार सटीक देने वाले हैं।

Delhi Police HCM Result 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

संगठन कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO)
आंसर की जारी 5 फरवरी 2026
रिजल्ट तिथि मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में
आधिकारिक वेबसाइट SSC

​Delhi Police Head Constable Result 2026: कब आएगा?

​अक्सर देखा गया है कि आंसर की आने के लगभग 40 से 45 दिनों के बाद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) रिजल्ट घोषित कर देता है।
चुकीं आंसर की फरवरी के पहले सप्ताह में आई है, इसलिए पूरी संभावना है कि Delhi Police HCM Result 2026 मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा।

Delhi Police HCM Result 2026
Delhi Police HCM Result 2026

​इसलिए, अगर आप इस आर्टिकल में दिए गए सेफ स्कोर (Cut Off) के आसपास है तो आपको रिजल्ट का इंतजार करने के बजाए अभी से Physical Test की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

Delhi Police HCM Result में धांधली हुआ है क्या?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ही रिज़ल्ट में गड़बड़ी को लेकर ट्यूब और सोशल मडिया पर हंगामा हो रहा था। कुछ छात्रों और ऑनलाइन शिक्षकों द्वारा रिजल्ट में धांधली होने का दावा कर रहे थे। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अभी तक आपके दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के रिजल्ट में घरवाली को लेकर कोई खबर नहीं आई है।

​Expected Cut Off 2026 (Category Wise)

ष​जैसा कि आप सभी को पता है कि परीक्षा में पेपर का लेवल ‘मॉडरेट टू हार्ड’ (Moderate to Hard) था, खासकर साइंस और मैथ के सेक्शन में। आप जैसे लाखों उम्मीदवारों के परीक्षा के दौरान लिए फीडबैक और आंसर की जारी होने के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर, यहाँ हमने एक सुरक्षित स्कोर (Safe Score) तैयार किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं:

Category  Male Female 
General  70 – 74 60 – 63
OBC  68 – 71 57 – 60
EWS  66 – 70 54 – 58
SC 60 – 63 48 – 53
ST 58 – 60 45 – 50

अगर आपके मार्क्स कम भी आ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित हुआ है इसलिए नॉर्मलाइजेशन (Normalization) मैं आपके मार्क्स बढ़ सकते हैं और आपका भी सिलेक्शन हो सकता है।

Result के बाद क्या होगा? (Selection Process)

देखिए ​अगर आप इस कट-ऑफ के आस-पास हैं, तो आप Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। और इसके बाद आपको Trade Test (Reading & Dictation) के लिए बुलाया जाएगा। अगली स्टेप में पहुंचने से पहले आपको फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।

​आपको बता दे की दिल्ली पुलिस का फिजिकल आसान नहीं होता है। इसमें दौड़ (Running), लंबी कूद (Long Jump) और ऊंची कूद (High Jump) शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक छात्र परीक्षा पास करने के बाद, फिजिकल में ही छटाते हैं इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका सिलेक्शन हो तो अभी से ग्राउंड पर पसीना बहाना शुरू कर दीजिए, ताकि बाद में पछताना न पड़े।

फिजिकल तैयारी के टिप्स (Physical Test Tips)

  • दौड़: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल में जितना दूर निर्धारित किया गया है आप उससे 500 से 1 किलोमीटर अधिक दौड़ लगाएं। शुरुआत में समय की चिंता ना करें अच्छे दूर होने के बाद निर्धारित समय में अधिक दौड़ने की कोशिश करें।
  • लंबी कूद : इस टेस्ट को बेहतर बनाने के लिए आप शुरुआत में थोड़ा दूरी से दौड़े और लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करें। इसके बाद एक निश्चित दूरी पर कूद लगाए।
  • ऊंची कूद : इस स्टेप में आप दौड़ की लंबाई ना ज्यादा अधिक और ना ज्यादा काम रखें शुरुआत में ऊपर अधिक से अधिक कूदने के एक्सरसाइज करें उसके बाद ही ऊंची कूद के लिए वाशियो की सहायता सेप्रयास करें।

​निष्कर्ष (Conclusion)

​दोस्तों, रिजल्ट जल्द ही जारी होगा, आप इंतजार करने के बजाय अगर आपके नंबर अच्छे हैं, तो फिजिकल में जी-जान लगा दें।और अगर किसी कारणवश मार्क्स कम रह गए हैं, तो निराश न हों। SSC MTS और Railway Group D की बड़ी भर्तियाँ कतार में हैं। अपनी तैयारी जारी रखें। सफलता जरूर मिलेगी!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (AFQs)

Q1: Delhi Police AWO/TPO का रिजल्ट किस वेबसाइट पर आएगा?

उत्तर: रिजल्ट आधिकारिक तौर पर ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। आप हमारी वेबसाइट Study Research Centre पर भी डायरेक्ट लिंक प्राप्त कर सकेंगे।

Q2: क्या नॉर्मलाइजेशन में मार्क्स कम भी हो सकते हैं?

उत्तर: हाँ, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। अगर आपकी शिफ्ट बहुत आसान थी और आपने गलतियां ज्यादा की हैं, तो मार्क्स थोड़े कम हो सकते हैं। लेकिन 90% मामलों में मार्क्स बढ़ते ही हैं।

Q3: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) में ट्रेड टेस्ट क्या होता है?

उत्तर: ट्रेड टेस्ट में आपसे हिंदी और इंग्लिश में डिक्टेशन (Dictation) लिखवाया जाता है और कंप्यूटर पर बेसिक टाइपिंग/फॉर्मेटिंग चेक की जाती है। यह सिर्फ क्वालीफाइंग होता है।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts

Bihar Jeevika Result 2026: कब आएगा परिणाम? जानें कितनी मिलेगी सैलरी और इसमें क्या होता है काम?

Bihar Jeevika Result 2026: नमस्कार दोस्तों, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) द्वारा आयोजित 2747 पदों की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों...