होमSarkari Jobs UpdateBihar Police SI Result Date 2026: रिजल्ट कब आएगा? देखें कट ऑफ...

Bihar Police SI Result Date 2026: रिजल्ट कब आएगा? देखें कट ऑफ और लेटेस्ट अपडेट

Bihar Police SI Result Date 2026: नमस्कार दोस्तों, इस बार बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 1799 पदों के लिए 18 और 21 जनवरी 2026 को चार शिफ्टों में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) सफलतापूर्वल आयोजित किया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद आप सभी आंसर की के बजाय सीधे रिजल्ट का इंतजार कर रहे है। क्या रिजल्ट डेट घोषित कर दिया गया है।

देखिए परीक्षा समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की तारीखें वायरल होने लगती हैं, जिससे काफी छात्र कंफ्यूज हो जाते हैं लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Police SI Result 2026 की बिल्कुल सही और सटीक जानकारी देंगे। आयोग (BPSSC) की तरफ से क्या अपडेट है और रिजल्ट कब आएगा, चलिए जानते हैं।

Bihar Police SI Result Date 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

संगठन  बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नाम सब इंस्पेक्टर (SI दरोगा)
पदों की संख्या 1799 पद
परीक्षा तिथ 18 और 21 जनवरी 2026
रिजल्ट तिथि 18 से 20 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट BPSSC

Bihar Police SI Result 2026 कब आएगा?

परीक्षा समाप्त हुए अभी कुछ ही दिन हुए है और गूगल और यूट्यूब पर कई जगह दावा किया जा रहा है कि “रिजल्ट डेट घोषित हो गया है या रिजल्ट घोषित हो गया है”। यह खबरें गलत हैं। अभी तक BPSSC ने कोई भी आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है।

आमतौर पर बिहार पुलिस SI प्रेलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर 28 से 30 दिनों के के भीतर जारी कर दिया जाता है। आपकी अंतिम परीक्षा 21 जनवरी 2026 को आयोजित हुई है। इस तिथि से 28 दिन बाद, यानी की रिजल्ट 18 फरवरी से 20 फरवरी के आसपास जारी किया जा सकता है।

लाखों छात्रों का है यह सवाल

Bihar Police SI Result Date 2026
Bihar Police SI Result Date 2026

बिहार पुलिस विभाग या बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग दोनों विभागों द्वारा आयोजित की गई परीक्षाओं के Answer Key और उम्मीदवारों की Response Sheet जारी नहीं किया जाता हैं। इस प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। लेकिन फिर भी आयोग की ओर से इसका कोई जवाब नहीं है।

मेरा मानना है कि सभी छात्र परीक्षा में कितने क्वेश्चन बनाए हैं कितने सही और गलत हुए हैं यह जानना चाहते हैं, इससे वे अगली परीक्षा में सुधार कर सके। लेकिन आयोग की इस गलती की वजह से छात्रों में भ्रम और डर बना रहता है। इससे न केवल धांधली की आशंका बढ़ती है, बल्कि मेहनती छात्रों का मनोबल भी टूटता है।

Expected Cut-Off (संभावित कट-ऑफ)

इस बार 1799 पद हैं, जो पिछली बार (1275 पद) से ज्यादा हैं। लेकिन पेपर का लेवल मॉडरेट था, इसलिए कट-ऑफ में बहुत ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। इसी के साथ आपको बता दें कि दरोगा फैक्ट्री के नाम से प्रचलित ज्ञान बिंदु के शिक्षक ने इस बार कट ऑफ जनरल के लिए 65 के आसपास रहनें की संभावना बताई है, इसके आधार पर नीचे कैटिगरी वाइज मेल और फीमेल के कट ऑफ दी गई है।

Category  Male  Female
General  68 – 64 65 – 60
OBC 65 – 61 62 – 58
EWS  64 – 60 60 – 56
SC  58 – 56 58 – 52
SC 60 – 54 56 – 50

(नोट: यह सिर्फ एक अनुमान है, असली कट-ऑफ रिजल्ट के साथ ही आएगी।)

नॉर्मलाइजेशन बदल देगा पूरा खेल

अगर आपके मार्क्स कट ऑफ से काफी कम लग रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार की परीक्षा दो दिनों और चार शिफ्ट में आयोजित हुई है इसलिए उम्मीद है कि इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनी जाए। अगर ऐसा होता है तो आपके मार्क्स शिफ्ट के अनुसार बढ़ सकते हैं जिससे आपका रिजल्ट आ सकता है।

How to Check Bihar Police SI Result 2026?

रिजल्ट आते ही आप इन आसान स्टेप्स से अपना रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

Bihar Police SI Result Date 2026
Bihar Police SI Result Date 2026
  • होमपेज पर “Bihar Police” टैब पर क्लिक करें।
  • वहां “Result of Preliminary Examination for the post of Police Sub-Inspector” का लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF डाउनलोड हो जाएगी।
  • उस PDF में अपना Roll Number सर्च करें।

निष्कर्ष

मेरा मानना है कि आपको रिजल्ट के लगभग डेट और संभावित कट ऑफ पता चल गई है। इसलिए अगर आप कट ऑफ के आसपास है तो आपको रिजल्ट की चिंता छोड़कर मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। प्रीलिम्स का रिजल्ट आने के बाद मेंस के लिए बहुत कम समय (मुश्किल से 1-1.5 महीना) मिलता है । इसलिए आज से ही हिंदी और सामान्य अध्ययन (GS) पढ़ना शुरू कर दें।

FAQs: Bihar Daroga Result 2026

Q1: बिहार दरोगा (1799 पद) का रिजल्ट कब आएगा?

उत्तर: आधिकारिक तौर पर तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन प्रबल संभावना है कि रिजल्ट फरवरी 2026 के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।

Q2: बिहार एसआई प्रीलिम्स में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

उत्तर: पास होने के लिए कम से कम 30% अंक जरूरी हैं, लेकिन मेरिट लिस्ट में आने के लिए आपको कट-ऑफ (लगभग 65-70% जनरल के लिए) पार करनी होगी।

Q3: रिजल्ट चेक करने के लिए कौन सी वेबसाइट सही है?

उत्तर: आपको सिर्फ बिहार पुलिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर ही भरोसा करना चाहिए।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts

Railway Group D में Selection पक्का करना है? तो सिर्फ रेलवे नहीं, SSC की करों तैयारी

Railway Group D Exam Secret Strategy: क्या आप भी उन करोड़ों छात्रों में से एक हैं, जो Railway Group D में एक सरकारी नौकरी पाने...