होमScience and MysteryStephen Hawking on Time Travel: उन्होंने क्यों कहा 'भविष्य यात्रा' संभव नहीं?...

Stephen Hawking on Time Travel: उन्होंने क्यों कहा ‘भविष्य यात्रा’ संभव नहीं? फिर क्यों बदली अपनी राय?

Stephen Hawking on Time Travel: दोस्तों, क्या आपने कभी सोचा है कि क्या हम अपने बीते हुए कल में वापस जा सकते हैं या भविष्य देख सकते हैं? हॉलीवुड की फिल्मों में तो हमने कई बार टाइम ट्रेवल (Time Travel) देखा है, लेकिन असल जिंदगी में विज्ञान क्या कहता है?

​पहले वैज्ञानिकों (जैसे न्यूटन) का मानना था कि समय ‘सार्वभौमिक’ (Universal) है। यानी अगर पृथ्वी पर 10 बज रहे हैं, तो मंगल ग्रह पर भी उस पल 10 ही बजे होंगे। लेकिन महान वैज्ञानिक Albert Einstein ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया।

​आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर Time Travel पर आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंस की थ्योरी क्या कहती है। क्या भविष्य में यह संभव हो पाएगा? चलिए, इसे आसान भाषा में समझते हैं।

​Albert Einstein का सापेक्षतावाद सिद्धांत (Theory of Relativity)

​आइंस्टीन ने बहुत ही सरल शब्दों में समझाया कि “समय सभी के लिए एक जैसा नहीं होता।”

​उनका कहना था कि समय और जगह (Space) अलग-अलग नहीं हैं। दो घटनाओं के बीच लगने वाला समय इस बात पर निर्भर करता है कि उसे देखने वाला व्यक्ति किस गति (Speed) से यात्रा कर रहा है।

​अगर आप बहुत तेज गति से ब्रह्मांड में सफर करेंगे, तो आपके लिए समय धीमा हो जाएगा, जबकि पृथ्वी पर बैठे इंसान के लिए समय अपनी सामान्य गति से चलेगा। इसे समझने के लिए एक मशहूर उदाहरण देखते हैं।

​जुड़वा भाइयों का उदाहरण (Twin Paradox)

Stephen Hawking on Time Travel
Stephen Hawking on Time Travel

​मान लीजिए दो जुड़वा भाई हैं— A और B

​भाई ‘A’ एक ऐसे स्पेसशिप में बैठता है जो प्रकाश की गति (Speed of Light) के करीब तेजी से अंतरिक्ष में जाता है। वहीं, भाई ‘B’ पृथ्वी पर अपने घर में रहता है।

​’A’ अंतरिक्ष में घूमकर वापस आता है। उसे लगता है कि उसका सफर सिर्फ 1 साल का था। लेकिन जब वह पृथ्वी पर उतरता है, तो उसे झटका लगता है!

​पृथ्वी पर तब तक 10 साल बीत चुके होते हैं। उसका जुड़वा भाई ‘B’ अब उससे 9 साल बड़ा और बूढ़ा हो चुका है। यानी भाई ‘A’ तकनीकी रूप से भविष्य में (Future) पहुँच चुका है।

​निष्कर्ष: आइंस्टीन के अनुसार, आप जितनी तेज गति से यात्रा करेंगे, आपका समय उतना ही धीमा चलेगा। इसी को Time Dilation कहते हैं।

​हम अतीत (Past) को कैसे देख सकते हैं?

Stephen Hawking on Time Travel
Stephen Hawking on Time Travel

​आइंस्टीन की थ्योरी के अनुसार हम अतीत को देख सकते हैं। इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं।

​जब हम रात में आसमान में तारों को देखते हैं, तो हम असल में उनके ‘अतीत’ को देख रहे होते हैं। क्योंकि उन तारों की रोशनी को हमारी आँखों तक पहुँचने में करोड़ों साल लग जाते हैं। हो सकता है कि वह तारा आज वहां हो ही नहीं, लेकिन हम उसे देख पा रहे हैं।

​अगर हम प्रकाश की गति से भी तेज यात्रा करें और पृथ्वी से दूर जाकर पीछे मुड़कर देखें, तो सैद्धांतिक रूप से हम पृथ्वी पर घट चुकी पुरानी घटनाओं (जैसे डायनासोर का समय) को देख पाएंगे। लेकिन विज्ञान के अनुसार, प्रकाश की गति से तेज चलना फिलहाल असंभव है।

​What is Stephen Hawking on Time Travel (स्टीफन हॉकिंस के विचार)

​अब बात करते हैं आधुनिक युग के महान वैज्ञानिक Stephen Hawking की। टाइम ट्रेवल को लेकर उनके विचार समय के साथ बदलते रहे हैं।

​शुरुआत में हॉकिंस टाइम ट्रेवल की अवधारणा के सख्त खिलाफ थे। उनका एक बहुत ही मजेदार तर्क था:

​”अगर भविष्य में टाइम ट्रेवल संभव हो चुका है, तो भविष्य से आए यात्री (Time Travelers) हमें आज दिखाई क्यों नहीं देते?

​Stephen Hawking का मशहूर ‘पार्टी एक्सपेरिमेंट’

​अपनी बात को साबित करने के लिए स्टीफन हॉकिंस ने एक अनोखा प्रयोग किया।

​उन्होंने 28 जून 2009 को एक ‘वेलकम रिसेप्शन पार्टी’ रखी। यह पार्टी खास तौर पर “भविष्य से आने वाले टाइम ट्रैवलर्स” के लिए थी।

Stephen Hawking on Time Travel
Stephen Hawking on Time Travel

​सबसे दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने पार्टी का इनविटेशन कार्ड पार्टी खत्म होने के बाद पब्लिश किया। उनका तर्क था कि अगर भविष्य में टाइम मशीन बन चुकी होगी, तो किसी न किसी यात्री को यह कार्ड मिल जाएगा और वह अतीत में (यानी 2009 में) मेरी पार्टी में शामिल होने आ जाएगा।

​हॉकिंस उस दिन शैंपेन लेकर इंतजार करते रहे। लेकिन कोई नहीं आया। इससे उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि भूतकाल (Past) में यात्रा करना संभव नहीं है।

​जब हॉकिंस ने बदली अपनी राय

​हालांकि, अपनी मृत्यु से कुछ साल पहले, भौतिकी (Physics) में हुई नई खोजों को देखते हुए हॉकिंस ने अपना मत बदल दिया था। उन्होंने माना कि Wormholes (ब्रह्मांड में मौजूद सुरंगें) के जरिए टाइम ट्रेवल संभव हो सकता है।

​उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि भविष्य में यह संभव हो सकता है, लेकिन इसके लिए सभ्यता को बहुत ज्यादा विकसित होना पड़ेगा।

​उनका कहना था: “हो सकता है भविष्य के मानव इतने एडवांस हो चुके हों कि वे तारों की पूरी ऊर्जा (Star’s Energy) का इस्तेमाल कर सकें। उनके लिए हम आदिमानव जैसे हो सकते हैं, इसलिए शायद वे हमसे मिलने में दिलचस्पी नहीं रखते।”

​क्या भविष्य में टाइम ट्रेवल हकीकत बनेगा?

​आज भी लोग समय यात्रा की बात पर मजाक उड़ाते हैं। लेकिन इतिहास गवाह है कि विज्ञान ने ‘असंभव’ को ‘संभव’ किया है।

  • ​500 साल पहले ‘हवा में उड़ना’ पागलपन लगता था, आज हमारे पास Aeroplane हैं।
  • ​50 साल पहले ‘टच स्क्रीन’ जादू लगता था, आज वह हमारी जेब में है।

​भले ही आज हमारे पास टाइम मशीन नहीं है, लेकिन क्वांटम फिजिक्स जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में टाइम ट्रेवल प्रैक्टिकल हो सकता है।

निष्कर्ष

​दोस्तों, महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंस की टाइम ट्रैवल पर विचार जानने के बाद, आप इस जिज्ञासा से भर गए होंगे कि, कब वह समय आएगा जब लोग समय यात्रा शुरू करेंगे। और आप भी इसका लुफ्त उठा सके। फिलहाल तो ऐसा संभव नहीं है लेकिन आप समय यात्रा का लुफ्त उठाने के लिए Real Time Travel Story पढ़ सकते है।

​अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: क्या टाइम ट्रेवल संभव है? (Is Time Travel Possible?)

उत्तर: आइंस्टीन की थ्योरी के अनुसार, भविष्य (Future) में जाना संभव है अगर हम प्रकाश की गति के करीब यात्रा करें। लेकिन भूतकाल (Past) में जाना अभी भी वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बना हुआ है।

Q2: स्टीफन हॉकिंस की टाइम ट्रेवल पार्टी कब हुई थी?

उत्तर: स्टीफन हॉकिंस ने यह पार्टी 28 जून 2009 को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित की थी, लेकिन इसमें कोई भी टाइम ट्रेवलर नहीं आया था।

Q3: टाइम मशीन का आविष्कार किसने किया?

उत्तर: अभी तक टाइम मशीन का आविष्कार नहीं हुआ है। यह केवल साइंस फिक्शन फिल्मों और किताबों (जैसे H.G. Wells की ‘The Time Machine’) में ही मौजूद है।

Related Article

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Posts

Bihar Jeevika Result 2026: कब आएगा परिणाम? जानें कितनी मिलेगी सैलरी और इसमें क्या होता है काम?

Bihar Jeevika Result 2026: नमस्कार दोस्तों, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) द्वारा आयोजित 2747 पदों की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों...